लाबेद, 15 अगस्त। जेसीआई रांची द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम से जुड़े गांव लाबेद में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। जेसीआई सदस्यों ने परिवार एवं बच्चों के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण कर देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति […]
Breaking News
सनराइज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह
रांची। सनराइज पब्लिक स्कूल, एदलहातू में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुण चावला ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. शांति खलखो, अनिल अमिताभ पन्ना एवं प्रशांत गौरव उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक आदिवासी गान एवं नृत्य से हुआ। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों […]
डॉ. बीपी केशरी ने झारखंड आंदोलन को दी बौद्धिक दिशा
रांची, 14 अगस्त। झारखंड आंदोलन के प्रखर बुद्धिजीवी, नागपुरी कवि एवं विचारक डॉ. बीपी केशरी की दसवीं पुण्यतिथि पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के नागपुरी विभाग में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश नन्द तिवारी ने कहा कि डॉ. केशरी ने झारखंड आंदोलन को वैचारिक आधार देने के साथ भाषा, संस्कृति और अस्मिता […]
राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए 1,391 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
राँची, 14 अगस्त 2026। खेलगाँव स्थित विभिन्न स्टेडियमों में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026–27 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के तीसरे दिन बैडमिंटन, वॉलीबाल और जूडो के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीनों आयु वर्ग अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 में कुल 1,391 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व […]
मारवाड़ी महाविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई
राँची, 14 अगस्त 2026। मारवाड़ी महाविद्यालय, राँची के स्वामी विवेकानन्द सभागार में शुक्रवार को फरवरी 2020 के बाद सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के 21 सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनकी दीर्घकालीन शैक्षणिक सेवाओं और संस्थान के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। […]
गुरु नानक विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
रांची, 13 अगस्त 2026: देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गुरु नानक विद्यालय में कक्षा नर्सरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा देश के प्रति अपने कर्तव्यों की शपथ के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों […]
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में फैशन डिजाइनिंग के 11 विद्यार्थी चयनित
मारवाड़ी कॉलेज, रांची के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में फैशन डिजाइनिंग विभाग के 11 विद्यार्थियों का एफ.डी. ट्रेनर पद पर चयन हुआ। यह चयन मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्रों के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थी मांडर, रांची, तेनुघाट, बेरमो, बोकारो, इचाक एवं हजारीबाग […]
बीआईटी मेसरा और गेल के बीच PNG नेटवर्क के लिए समझौता
रांची, 13 अगस्त 2026: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा ने अपने परिसर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क विकसित करने के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड के साथ समझौता किया है। यह पहल भारत सरकार के गैस-आधारित अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण के अनुरूप स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समझौते […]
राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का परचम लहराने के संकल्प के साथ मैदान में उतरे स्कूली खिलाड़ी, 7 खेलों में 1,676 ने दिखाई प्रतिभा
13 अगस्त को राँची में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026–27 की राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के दूसरे दिन झारखंड के स्कूली खिलाड़ियों का जोश और जुनून देखने को मिला। इनडोर और आउटडोर खेल स्थलों पर खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए जोरदार […]
कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का भव्य आयोजन
रांची। आजादी की 80वीं वर्षगांठ एवं कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के स्थापना के रजत जयंती वर्ष (2001–2026) के उपलक्ष्य में कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स, डोरंडा केंद्र एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “स्वतंत्रता पर्व” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के […]










