Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

“नवाचार और कौशल विकास ग्रामीण विद्यार्थियों का भविष्य बदल सकते हैं” : कुलपति

 

 

रामगढ़, 11 सितंबर: रामगढ़ कॉलेज में शुक्रवार को इनोवेशन, स्टार्ट-अप एवं ग्रामीण उद्यमिता प्रकोष्ठ का उद्घाटन विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो. डॉ. चंद्र भूषण शर्मा ने किया। उन्होंने प्राचार्य प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्रा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों को डिग्री के साथ नवाचार, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रत्येक कॉलेज से पांच विद्यार्थियों के नवाचारी विचार लेकर सर्वश्रेष्ठ विचार को पुरस्कृत करने का सुझाव दिया।

प्राचार्य ने बताया कि प्रकोष्ठ के माध्यम से IPR, नवाचार पंजीकरण, उद्योग-अकादमिक सहयोग एवं इन्क्यूबेशन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। कॉलेज प्रतिष्ठित संस्थानों एवं उद्योगों के साथ MoU की दिशा में भी आगे बढ़ेगा।

IIC अध्यक्ष प्रो. विजेता तिग्गा ने कॉलेज की एक, तीन एवं पांच वर्षीय विकास योजनाएं प्रस्तुत कीं। “परंपरा से उद्यमिता” पहल के तहत स्थानीय ज्ञान एवं संसाधनों को उद्यमिता से जोड़ने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों मनीष और श्रेया ने अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत किए।

 

Leave a Reply