रांची। चैंबर चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को अपर बाजार में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। चुरूवाला चौक से शुरू हुई पदयात्रा के दौरान टीम के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यवसायियों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के सदस्यों सहित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार से भी मुलाकात हुई।
टीम ने अजय सरावगी, पवन पोद्दार, आनंद जालान, विष्णु मोदी, कमल केडिया, मुरारी मंगल, सुभाष जैन, राजेश चौधरी, निखिल पोद्दार, सुरेश मोदी, राजेश माहेश्वरी और गोवर्धन गाड़ोदिया सहित अन्य व्यापारियों से समर्थन मांगा।
टीम के सदस्यों ने कहा कि अभियान के दौरान व्यापारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल का भरोसा दिलाया।
पदयात्रा में अमित अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, अमित मिश्रा, अशोक प्रधान, आस्था किरण, सीए राज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।




