Breaking News Latest News झारखण्ड

विक्रेता विकास कार्यक्रम सह उत्पाद प्रदर्शनी-2026 का समापन

 

एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची एवं सीएमपीडीआई, रांची के संयुक्त तत्वावधान में 9 एवं 10 सितम्बर 2026 को रबींद्र भवन, सीएमपीडीआई में आयोजित दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह उत्पाद प्रदर्शनी-2026 का समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बड़े उद्योगों एवं सूक्ष्म, लघु उद्यमों के बीच समन्वय स्थापित कर स्थानीय एमएसएमई इकाइयों को नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना था।

दूसरे दिन आयोजित क्रेता-विक्रेता संवाद एवं तकनीकी सत्र में सीएमपीडीआई, यूसीआईएल, सिडबी एवं मेकॉन के अधिकारियों ने सार्वजनिक खरीद नीति एवं खरीद प्रक्रियाओं की जानकारी दी। एमएसएमई उद्यमियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

समापन समारोह में एमएसएमई-विकास कार्यालय के निदेशक इंद्रजीत यादव एवं सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक मनोज उपाध्याय ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। लगभग 15 एमएसएमई इकाइयों एवं 5 सार्वजनिक उपक्रमों ने स्टॉल लगाए तथा 200 से अधिक उद्यमियों ने तकनीकी सत्र में भाग लिया। प्रतिभागी इकाइयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

Leave a Reply