Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 आयोजित

रांची, 10 सितंबर। अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं विश्वविद्यालयी जीवन की शुरुआत को दिशा देने के उद्देश्य से स्टूडेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कैंपस सुविधाओं, छात्र गतिविधियों एवं संस्थागत मूल्यों की जानकारी दी गई।
चांसलर डॉ. अतुल चौहान ने सफलता के लिए तीन ‘सी’—Courage, Character और Compassion को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, नैतिकता और करुणा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। अमिटी एजुकेशन ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यू. रामचंद्रन ने अमिटी को परिवार बताते हुए संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर जोर दिया।
वाइस चांसलर डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, करियर विकास और व्यावहारिक अनुभव के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्लब परिचय, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कैंपस टूर और एलुमनाई संवाद भी हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत का संकल्प लिया।

Leave a Reply