Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

तरंगिणी के सम्मान समारोह में शर्मिला मित्रा सम्मानित

रांची। बैंक कॉलोनी, चिरौंदी की महिला समिति ‘तरंगिणी’ के तत्वावधान में गुरुवार को सदस्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति की सक्रिय सदस्य शर्मिला मित्रा को ‘समयबद्ध, प्रतिबद्ध एवं सक्रिय सदस्य’ के सम्मान से नवाजा गया। समिति की वरिष्ठ सदस्य रीता गिरि ने उन्हें सम्मानित किया, जबकि अध्यक्ष अल्पना बोस एवं उपाध्यक्ष सुषमा साहु ने अंगवस्त्र प्रदान किया।

अध्यक्ष अल्पना बोस ने शर्मिला मित्रा की समयबद्धता और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुकरणीय कार्य-व्यवहार का सम्मान होना चाहिए। उपाध्यक्ष सुषमा साहु ने उनकी नियमितता और प्रत्येक कार्य समय पर पूरा करने की आदत को प्रेरणादायी बताया। शर्मिला मित्रा ने सम्मान के लिए समिति का आभार जताया। धन्यवाद ज्ञापन सह-सचिव पूनम वर्मा ने किया। समारोह में समिति की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply