Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

सफलता का कोई शॉर्टकट नही :: पुनीत पोदार

राची, झारखण्ड | फरवरी | 10, 2024 ::

जीतो महिला शाखा रांची द्वारा एफ.जे.सी.सी.आई के ऑफिस में टॉक शो आयोजित किया गया।
इस टॉक शो का टैग लाइन – गुड टू ग्रेट टू बिल्ट टू लास्ट था।

इस टॉक शो के मुख्य वक्ता पुनीत कुमार पोद्दार (सीएमडी का प्रेमसंस मोटर ग्रुप), अभिनव शाह (को फाउंडर एंड सीईओ ऑफ ओसम डेयरी) तथा डॉक्टर श्रीमती रंजना स्वरूप ( फाउंडर प्रिंसिपल ऑफ़ सरला बिरला और शारदा ग्लोबल स्कूल) थे|
टॉक शो विशेषज्ञता के विभिन्न स्तरों वाले मेहमानों की बातचीत पर केंद्रित होता है, जिसमें विशेषज्ञ और गैर-विशेषज्ञ दोनों शामिल होते हैं। आज के टॉक शो में मुख्य वक्ताओं के अतिरिक्त जीतो के कई सदस्य शामिल थे, जिसमे जीतो के अध्यक्ष गौतम जैन,मुख्य सचिव अनंत जैन, प्रदीप जैन, विशाल जैन , ऋषभ जैन, महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पाटनी एवम मुख्य सचिव श्रीमती सरोज पांड्या उपस्थित थे।
टॉक शो में वक्ताओं ने अपनी जीवन के अनुभवों की विश्वसनीयता को साझा किया ।
टॉक शो का उद्देश्य संघर्षों को संबोधित करना या उनके प्रति जागरूकता लाना, जानकारी प्रदान करना था।
टॉक शो के द्वारा वक्ता समाज, राजनीति, धर्म या अन्य लोकप्रिय क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में विभिन्न दृष्टिकोणों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
पुनीत पोदार के अनुसार सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता है। एक कंपनी के सीइओ को कंपनी में जादू बरकरार रखने के लिए निरंतर प्रयास और फोकस रखना पड़ता है। वोही कंपनी सफल होती है जो कस्टमर सेंट्रिक होती है तथा जो अपने कर्मचारियों का ध्यान रखती है।
उनके अनुसार अच्छे कर्मचारी सोने तुल्य है। उन्हें इस बात पर गर्व है की 19 वर्ष के व्यापार के जीवन में आज भी ऐसे कई परिवार है जो पांच पीढ़ियों से उनके कस्टमर है।
अभिनव शाह के अनुसार कंपनी की सफलता के लिए सीईओ को निरंतर प्रयास करना जरुरी है, एवम नई टेक्नोलॉजी को सीखने और अपनाने की अत्यधिक आवश्यकता होती है।
डॉ रंजना स्वरूप के अनुसार आज के विद्यार्थियों को डिजिटल का सही इस्तेमाल करना चाहिए। विद्यार्थियों को सफलता या विफलता दोनो से ही हमेशा एक सिख लेनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों के काउंसलिंग करने पर जोर दिया।

Leave a Reply