राची, झारखण्ड | फरवरी | 10, 2024 ::
लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। युवाओं को इस ज़िमेदारी को बताने एवं उन्हें इसे निभाने के लिए प्रेरित करने की कोशिश मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दिनांक- 10 फरवरी 2024 शनिवार को डी ए वी कपिलदेव एवं आदर्श विदया मंदिर हाई स्कूल,रांची में कार्यक्रम आयोजित कर किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक एवं प्रतियोगिता के ज़रिये जागरूक मतदाता की श्रेणी में लाने एवं उनके द्वारा ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर जागरुक बनाने का प्रयास किया गया। उन्हें सभी फॉर्म की जानकारी के साथ साथ वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटरपोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1950 की जानकारी गई।