Breaking News झारखण्ड लाइफस्टाइल

राँची जिला को फाइलेरिया मुक्त बनाने हेतु मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी 2024 तक

राची, झारखण्ड | फरवरी | 09, 2024 ::

* राष्ट्रीय MDA (फाईलेरिया) कार्यक्रम-2024 की सफलता हेतु जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक

*  उप-विकास आयुक्त रांची,  दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक

* 10 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक फाईलेरिया विलोपन हेतु मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम

* फाइलेरिया रोधी दवा खाऐंगे राँची जिला को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगे

उप-विकास आयुक्त रांची,  दिनेश कुमार यादव द्वारा आज दिनांक-09 फरवरी 2024 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में राष्ट्रीय MDA (फाईलेरिया) कार्यक्रम-2024 की सफलता हेतु जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सिविल सर्जन (सदर) रांची, डॉ प्रभात कुमार , जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, डॉ. प्रभात शंकर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, श्रीमती सुरभि सिंह, जिला भी. वी. डी. पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी रांची, प्रखंड समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पी.सी. आई. पिरामल फाउंडेशन, एफ. एल. ए. एवं जिला भी. वी. डी. सलाहकार एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

जिले में दिनांक 10 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक फाइलेरिया विलोपन हेतु मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम मनाया जा रहा है यह कार्यक्रम सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (अनगडा, बेडो, बुढमू एवं तमाड को छोड़कर) सहित रांची शहरी क्षेत्र के सभी 53 वार्डों में फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु डी.ई.सी. एवं अल्बेडाजोल की दवा 2580373 लोगों को खिलाई जानी है। यह दवा खाली पेट नहीं खाना है। गर्भवती महिलाएं, 02 वर्ष से छोटे बच्चों एवं अत्यंत गंभीर बीमार व्यक्ति को यह दवा नहीं खिलानी है। दिनांक 10 फरवरी 2024 को बुथ पर यह दवा खिलानी है। सभी आंगनबाडी केन्द्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों वार्ड, कार्यालय, स्कूलों एवं सार्वजनिक भवनों में कुल 2304 बूथों पर यह दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए 275 सुपरवाईजर हैं।  दिनांक 11 फरवरी 2024 से 25 फरवरी 2024 तक घर- घर जाकर दवा सेवन कराया जाना है। फाइलेरिया एक वेक्टर जनित लाईलाज तथा उससे बड़ी दिव्यांगता पैदा करने वाली बीमारी है। यह गंदे पानी में पनपने वाले संक्रमित मादा क्यूलेक्स के काटने से फैलती है। यह जानलेवा बीमारी नहीं है लेकिन इसकी वजह से शरीर में विकृति पैदा होती है। इसलिए इस रोग से बचाव के लिए एम० डी० ए. कार्यक्रम के दौरान सभी व्यक्तियों को दवा सेवन करना आवश्यक है।

* मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यकम (फाइलेरिया विलोपन) 2024 दिनांक 10 से 25 फरवरी 2024

रांची जिले में दिनांक 10 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन -2024 कार्यकम 10 सामु0स्वा०केन्द्रों सहित रांची शहरी क्षेत्र के सभी 53 वार्डों में निर्धारित है। कुल 2580373 जनसंख्या (गर्भवती महिला, 2 वर्ष से छोटे बच्चों एवं अत्यंत गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर) को DEC एवं Albendazole दवा का सेवन अपने सामने कराया जाना है। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक भवनों में बुथ के माध्यम से दिनांक 10.02.24 को तथा शेष बची जनसंख्या को दिनांक 11.02.24 से 25.02.24 तक घर-घर जाकर दवा सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा खिलाई जाएगी। कुल 2304 बुथों पर 4608 डी०ए० के द्वारा दवा सेवन कराया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए 275 सुपरवाईजर भी कियाशील रहेंगे। Piramal Foundation, WHO,PCI संस्था इस कार्य में सहयोग कर रहें है।

* दवा की खुराक

उम्र (2-5 वर्ष)

डी०ई०सी० (1 गोली =100 mg), अल्वेण्डाजोल-1 गोली।

6-14 वर्ष

डी०ई०सी० (2 गोली =100 mg), (अल्वेण्डाजोल-1 गोली=400 mg)।

 

15 वर्ष एवं उपर वर्ष

डी०ई०सी० (3 गोली =100 mg), (अल्वेण्डाजोल-1 गोली=400 mg)।

खाली पेट दवा का सेवन नहीं किया जाना है।

* इन्हें नही दी जाएगी दवा

दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी।

* फाइलेरिया

फाइलेरिया एक वेक्टर जनित लाईलाज तथा दूसरी बड़ी दिव्यांगता पैदा करने वाली बीमारी है। यह गंदे पानी में पनपने वाले संकमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है। यह जानलेवा बीमारी नहीं है लेकिन इसकी वजह से शरीर में विकृति पैदा होती है। इसलिए इस रोग से बचाव के लिए एम०डी०ए० कार्यक्रम के दौरान सभी व्यक्तियों को दवा सेवन करना आवश्यक है।

उपविकास आयुक्त रांची,  दिनेश कुमार यादव ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि रांची जिले में दिनांक 10 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन -2024 के सफलता पूर्वक संपन्न कराते हुए ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करते हुए इसको सफल करें एवं सभी सम्बंधित अधिकारी इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए इस अभियान को सफल करें।

 

Leave a Reply