राची, झारखण्ड | जुलाई 09, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो महामनी कुमारी की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ स्टीडीज की बैठक की गयी। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विषय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम पर विचार -विमर्श किया गया। बैठक में विश्विद्यालय प्रतिनिधि डॉ नारायण भगत(कुड़ुख), डॉ गीता कुमारी सिंह (कुरमाली), डॉ सविता केशरी(नागपुरी), प्रो कुमारी शशि(खोरठा), प्रो मनय मुण्डा(मुण्डारी) , पूर्ववर्ती छात्र सत्यनारायण मुण्डा एवं विभाग के प्रध्यापक डॉ . खातिर हेमरोम, सुमंती तिर्की, संगीता तिग्गा, डॉ. अशोक कुमार महतो, जुरा होरो, डॉ. अमीत कुमार आदि उपस्थित रहें।


