Breaking News झारखण्ड

आइए जानते हैं क्यों स्पेशल है झारखंड का नया विधानसभा भवन.

रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 12, 2019 ::

आइए जानते हैं क्यों स्पेशल है झारखंड का नया विधानसभा भवन..
====================
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने 12 जून 2015 को किया था विधानसभा भवन का शिलान्‍यास

तय समय सीमा के अंतर्गत बनकर तैयार हुआ नया विधानसभा भवन

राजधानी रांची के कूटे गांव, नगड़ी में 39 एकड़ में बना है नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन

नवनिर्मित नया झारखंड विधानसभा भवन तीन मंजिला है

465 करोड़़ की लागत राशि से बना है विधानसभा भवन

57220 वर्ग मीटर में बना है विधानसभा भवन

देश में पहला सबसे ऊंचा गुंबद वाला है झारखंड का नया विधानसभा भवन. 37 मीटर है विधानसभा भवन के गुंबद की ऊंचाई

देश का पहला पेपरलेस विधानसभा के रूप में जाना जाएगा झारखंड विधानसभा भवन

विधानसभा भवन में जल संचयन और ऊर्जा संरक्षण की व्‍यवस्‍था है

सौर ऊर्जा से विधानसभा भवन में होगी बिजली की आपूर्ति

Leave a Reply