राची, झारखण्ड | जुलाई 09, 2024 ::
* छात्र शक्ति में ही निहित है राष्ट्र शक्ति- डॉ.उमेश कुमार(महानगर अध्यक्ष)
* प्रत्येक वर्षों में अभाविप अपनी अनूठी पहचान चिन्ह बनाकर संगठन की प्रगति के पथ पर अग्रसारित -प्रो.दीपनारायण जयसवाल(प्रदेश )
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के द्वारा रांची के वर्धमान कंपाउंड स्थित अभाविप प्रदेश कार्यालय में 76 वें स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक प्राध्यापक एवं विद्यार्थी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपनारायण जयसवाल, महानगर अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार एवं महानगर मंत्री ऋतुराज सहदेव द्वारा संयुक्त रूप से झंडोतोलन किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो अपने स्थापना काल से ही छात्र एवं राष्ट्रीय हित एवं सामाज हित के उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है। देशभर में 50 लाख से अधिक सदस्यों के साथ आज यह एक वृहद संगठन के रूप में अपना व्यापक स्वरूप शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में स्थापित कर चुकी है, उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक मात्र संगठन है जहां प्राध्यापक एवं विद्यार्थी कार्यकर्ताओं के बीच में एक समावेशी सोच के साथ कार्य करती है ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के मंत्री ऋतुराज शहदेव ने बताया कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर रांची महानगर के सभी महाविद्यालय में महाविद्यालय के कार्यकर्ताओं द्वारा संगोष्ठी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर अपने ध्येय को लेकर छात्र-छात्राओं के आनंदमय सार्थक छात्र जीवन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीप नारायण जायसवाल ने कहा कि प्राणवान भारत राष्ट्र के युवा इसकी धमनियाॅं है और जब तक धमनियाॅं रूपी छात्र स्वराष्ट्र की सेवा में समर्पित रहेंगे तब तक भारत माता का ललाट स्वर्ण चंदन से दिव्या प्रकाशित होता रहेगा। इस आशा के साथ की आने वाले प्रत्येक वर्षों में अभाविप अपनी अनूठी पहचान चिन्ह बनाकर संगठन की प्रगति के पथ पर अग्रसारित रहेगा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सह स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
स्थापना दिवस के अवसर पर शुभम पुरोहित प्रदेश कार्यालय मंत्री,गुड्डू राय प्रदेश मीडिया प्रभारी(सूचना एवं जनसंपर्क प्रमुख), अनिकेत, सिद्धांत, अमन, सौरभ, हर्ष, रिपुंजय, अभिषेक, संगठन मंत्री बंबोला उपाध्याय एवं अन्य परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



