Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता संपन्न : डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस,खूंटी की टीएम ब्रास बैंड बालिका वर्ग की विजेता

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  03, 2024 ::

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची के तत्वाधान में बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेल गांव रांची में राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
पाइप बैंड के बालक वर्ग में केरली पब्लिक स्कूल धुर्वा, रांची चैंपियन बनी, तथा संत जेवियर स्कूल लुपुंगुटू चाईबासा एवं सेक्रेड हाई स्कूल कोडरमा की टीम दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रही, पाइप बैंड के बालिका वर्ग में के जी बी वी पटमदा पूर्वी सिंहभूम चैंपियन बनी, तथा संत संत अन्ना बालिका विद्यालय मंडर एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर जामताड़ा की टीम दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रही,
ब्रास बैंड के बालक वर्ग में संत जेवियर स्कूल लुपुंगुटू चाईबासा चैंपियन बनी, तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी एवं प्लस 2 हाई स्कूल कुमारलालो गिरिडीह की टीम दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रही,
ब्रास बैंड के बालिका वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी चैंपियन बनी, तथा के जी बी वी पदमा हजारीबाग एवं के जी बी वी महेशपुर पाकुड़ की टीम दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में जज के रूप में जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंट्री यूनिट मोरहाबादी रांची के सूबेदार अल्ताफ अहमद, नायक अर्जुन सिंह, नायक जहूर हुसैन ने मुख्य भूमिका निभाई। झारखंड के 22 जिला के 32 टीमों ने भाग लिया, विजेताओं को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने ट्रॉफी प्रदान किया।

 

 

 

Leave a Reply