राची, झारखण्ड | नवम्बर | 04, 2024 ::
गुरु नानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रांची में गुरु नानक देव जी 555वें जयंती के शुभ अवसर पर गुरबाणी गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने शबद गायन के माध्यम से गुरु नानक देव जी के विचारों और संदेशों को अभिव्यक्त किया तथा कृपा और आशीष की कामना की।
शबद गायन प्रतियोगिता में सतलुज सदन के विद्यार्थी प्रथम स्थान पर रहे तथा चेनाब सदन के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे। रावी तथा ब्यास सदन ने क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडली में रागी भरपूर सिंह, रागी रणजीत सिंह, रागी कुलदीप सिंह (मेन रोड, गुरुद्वारा) शामिल थे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर कैप्टन सुमित कौर, उपप्राचार्या सुश्री सोनिया कौर तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती हरप्रीत कौर उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेमलता, तनुश्री, राजवीर कौर, हरजीत कौर, दिलप्रीत सामरा और रणमीत सिंह ने अहम् भूमिका निभाई ।




