Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

वैश्य समाज को झूठा आश्वासन दे कर ठगने वाले को विधानसभा नहीं जाने दिया जायेगा

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  03, 2024 ::

रांची के सुकुरहुट्टू स्थित हीरानाथ साहु के आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की संचालन समिति की बैठक हुई. यह बैठक केंद्रीय समिति के गठन, विधानसभा चुनाव पर रणनीति एवं वैश्य समाज पर बढ़े हमले, रंगदारी की मांग को लेकर रखी गई थी.
बैठक में उपरोक्त मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और तय किया गया कि 30 नवंबर को रांची में केंद्रीय समिति की घोषणा की जायेगी. इसके पूर्व 20 नवंबर तक सभी को सदस्यता ग्रहण कर लेना होगा. इस बार केंद्रीय में 75 पदाधिकारी बनाए जाएंगे, जबकि जिला अध्यक्ष, महासचिव और आजीवन सदस्य केंद्रीय समिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य होंगे.
विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा गया कि सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को वैश्य समाज के वोट का महत्व को समझना होगा. 40% आबादी वाले वैश्य समाज को झूठा आश्वासन दे कर ठगने वाले को विधानसभा नहीं जाने दिया जायेगा. वैश्य समाज के मतदाताओं को उम्मीदवारों के साथ साथ अपने भविष्य को भी देख कर मतदान करना चाहिए. बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि वैश्य समाज की हितों एवं मुद्दों पर बात करने वाले उम्मीदवार को समर्थन दिया जाएगा.
इस बैठक में मुख्य रूप से हीरानाथ साहु, अश्विनी साहु, उपेन्द्र प्रसाद, दिनेश्वर मंडल, लखन अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply