राची, झारखण्ड | अप्रैल | 12, 2025 ::
श्री महावीर मंडल ,केंद्रीय समिति रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में श्री रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन पर एस एस पी कार्यालय में एस एस पी चंदन कुमार सिन्हा का अभिनंदन और स्वागत किया।
इस अवसर पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि
पूरे जिला में प्रशासन के प्रति सकारात्मक सहयोग बनाते हुए पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने रामनवमी पर्व मनाया।
इस अवसर पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव उपाध्यक्ष राहुल कुमार चंकी सहित काफी संख्या में लोगों ने एस एस पी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र , दुपट्टा सहित तलवार भेंट देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।



