Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

बच्चों, युवाओं और महिलओं को समर्पित कार्यक्रम :: आगाज :  आवाज दो, आगाज हो

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 31, 2022 :: आज दिनांक 31 – 12 – 2022 को कोकर स्थित इंद्रप्रस्थ उत्सव भवन में राँची के आयोजनकर्ता उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय के नेतृत्व में  आगाज’ आवाज दो, आगाज हो* कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, महामंत्री प्रदीप वर्मा, महापौर आशा लकड़ा, राँची लोकसभा के सांसद संजय सेठ, राँची विधायक सीपी. सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम केशरी एवं वार्ड पार्षद अर्जुन यादव, सुजाता कच्छप, अरुण झा, रौशनी खलखो, अर्जुन राम, सुनील साहू, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र प्रसाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विपिन वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रवजलन कर किया गया।

कार्यक्रम में डांस ( ग्रुप ), डांस ( सिंगल ), पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, नाटक, म्यूजिकल चेयर का कंपीटिशन का आयोजन किया गया।

आयोजन में गणेश वंदना के साथ बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य की प्रस्तुति दी।

आयोजनकर्ता संजीव विजयवर्गीय* ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कहा कि,
आगाज* ‘ आवाज दो, आगाज हो का मकसद युवाओं और महिलाओं को एक नया मंच प्रदान करना है जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले, युवाओं के कला को निखारा जा सके, उसे सशक्त बनाया जा सके, बच्चों की प्रतिभा निखरे, ताकि उनके माध्यम से राँची एक विकास की दिशा की ओर बढ़े।

भाजपा राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश दीपक प्रकाश ने कहा की, समाज को जोड़ने का कार्य है, आगाज, उन्होंने कहा कि सरस्वती की पूजा ही सर्वप्रथम कला से होती है और उस कला को आगाज ने धरातल पर उतारा है।

राँची लोकसभा के सांसद संजय सेठ* ने कहा कि, ऐसे आयोजन शहर में होते रहना चाहिये, ऐसे आयोजन से बच्चों एक और युवाओं का कला निखरता है। उन्होंने , आगाज के प्रथम संस्करण के लिए बधाई दिया।

सीपी सिंह ने कहा कि, आगाज कार्यक्रम विकास की नई यात्रा की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा की, यह कार्यक्रम युवाओं को जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा की, आगाज के कार्यक्रम से सशक्त समाज का निर्माण होगा।

महापौर आशा लकड़ा ने कहा की*, झारखण्ड कला और संस्कृति से सुसज्जित राज्य है और इसमे हम सभी की सहभागिता समान रूप से होनी चाहिए ताकि भावी भविष्य अपने संस्कारो को पहचानते हुए आगे बढ़े।

पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि, यह कार्यक्रम युवाओ को समर्पित है। उन्होंने कहा की, झारखण्ड और राँची के युवाओ में कला की कमी नही बस उन्होंने जरूरत है एक मंच की जरूरत और आज वो सपना आगाज के माध्यम से साकार होते दिख रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा* ने कहा की, आगाज ने एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमे सभी रंग समाहित है, और सभी रंगों को जोड़कर ही संस्कृति का निर्माण होता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन में 36 महिला समिति, जय प्रकाश भल्ला, प्रमोद सिंघानिया, जय देव धूत, रतन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, तुषार विजयवर्गीय, विकास विजयवर्गीय, अजनेश सिंह, अनिल अग्रवाल, पवन सिंह, रंजन पासवान, माणिक चंद्र ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, प्रदीप रवि, रजनीश पांडेय, सोनू मिश्रा, संजीव विजयवर्गीय फैन क्लब, युवा समर्पण, समेत अन्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया।

Leave a Reply