राची, झारखण्ड | अप्रैल | 12, 2025 ::
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के माननीय केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को पार्टी के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) मे लोहरदगा से आजसू पार्टी की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती नीरू शांति भगत के नेतृत्व मे मुख्य रूप से आशुतोष गोस्वामी (केंद्रीय कार्यालय सचिव,आजसू पार्टी) के साथ लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ जिला के आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत कर कार्य करने का संकल्प दिलाया।
सदस्यता लेने वालों मे विश्वास उरांव (जिला संयोजक आजसू पार्टी), अशोक लुगुन (जिला संयोजक युवा आजसू), अशोक कच्छप, संजय लकड़ा एवं अन्य सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। इस अवसर पर मुख्य रूप से लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के साथ अन्य सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




