Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की मुख्यमंत्री से अपील : राज्य स्थापना दिवस के मौके पर ओबीसी समुदाय का आरक्षण बढ़ाएं

 

रांची,झारखण्ड  | नवम्बर  | 07, 2021 :: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन से अपील  है कि वे राज्य स्थापना दिवस के मौके पर ओबीसी समुदाय का आरक्षण बढ़ाएं। इसके लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा राज्य भर में 10 नवंबर को मोर्चा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी गण अपने अपने घरों, कार्यालयों पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे और माननीय मुख्यमंत्री से ओबीसी का आरक्षण 50% तक बढ़ाने के लिए अपील करेंगे।
साथ ही जाति जनगणना के लिए मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता भूख हड़ताल के समय काला बिल्ला लगाकर देश में जाति आधारित जनगणना करने का मांग भी करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि राज्य में सभी वर्गों को अर्थात एससी, एसटी और अगड़ी जातियों को उनके जनसंख्या अनुपात में आरक्षण प्राप्त हो गए हैं। तो वह OBC समुदाय को उनके जनसंख्या अनुपात में 50% आरक्षण क्यों नहीं दी जा रही है जबकि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने ओबीसी समुदाय का आरक्षण 50% तक बढ़ाने की अनुशंसा भी किया है।
प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार मेहता प्रदेश महासचिव विनय चंद्रवंशी प्रदेश सचिव अजय कुमार मेहता जिला अध्यक्ष बिरजू मेहता नव मनोनीत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका कुमारी नागेश्वर प्रसाद मेहता प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Leave a Reply