धनबाद, झारखण्ड | जनवरी | 29, 2021 :: आज श्रीराम सेना संगठन धनबाद के जिलाध्यक्ष निशांत सिंह के अध्यक्षता में गोविंदपुर अपर बाजार दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उपस्थित हुए और सदस्यता ग्रहण कराया।बताते चलें कि गोविंदपुर निवासी संतोष शर्मा,विजय क्षेत्री, अमित अधिकारी, गुड्डू सिंह, प्रकाश कुमार एवं सूरज पांडे के नेतृत्व में गोविंदपुर प्रखंड से सैकड़ों लोगों ने श्रीराम सेना के सेवा कार्यों एवं वर्तमान गतिविधियाें से प्रभावित होकर सेना का सदस्यता ग्रहण किए।कुछ छण के लिए दुर्गा मंदिर प्रांगण के आस पास के क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज गुंज उठा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं में एक जुनून जाग उठा,सब ने एक सुर में श्रीराम सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए सभी सदस्यों को हर घर से एक सदस्य को श्रीराम सेना संगठन से जोड़ने और जागरूकता अभियान तेज कर करने का दिशा-निर्देश दिया। कार्यक्रम में सेना के सदस्य सह गिरीडीह प्रभारी राजवीर दत्ता, समाजसेवी पंकज सिंह, गणेश दुबे, अभिषेक सोनी,अजय पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, श्याम विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, प्रीतम कुमार, मिथिलेश गोस्वामी, लक्ष्मण रवानी, उजाला पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




