राची, झारखण्ड | सितम्बर | 14, 2023 :: रांची महाविद्यालय के पत्र के आलोक में गुरुवार को मारवाड़ी महाविद्यालय में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर मे भाग लेने के लिए महाविद्यालय स्तर पर छात्रों का चयन किया गया।
वहीं परेड की अध्यक्षता मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के द्वारा किया गया।
जबकि कार्यक्रम पदाधिकारी मे मुख्य रूप से डॉ ज्योति किन्डो, अनुभव चक्रवर्ती, जय प्रकाश रजक ने भाग लिया। वहीं अनुभव चक्रवर्ती ने बताया कि करीब 150 दिनों से लगातार इसका अभ्यास महाविद्यालय परिसर में किया जा रहा था।
आगे चक्रवर्ती ने बताया कि टीम लीडर चन्द्र शेखर प्रसाद यादव के अथक प्रयासों के कारण ही आज इनका चयन किया गया है।
ये छात्र विश्वविद्यालय स्तर पर शुक्रवार को मोरहाबादी के दीक्षांत मण्डप में भाग लेंगे।
* इनका हुआ चयन
रागिनी पाण्डेय, सुरजमनी उरांव, आराधना कुमारी, संध्या कुमारी, कामिनी केशरी, सोनम कुमारी, विजरा मोईन, सुनिता कुमारी, श्रुति सिन्हा, गुड्डी कुमारी, नंदनी चौधरी
इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा
रागिनी पाण्डेय, सोनम कुमारी, श्रुति सिन्हा, सुरजमनी उरांव, कामिनी केशरी, संध्या कुमारी, विजरा मोईन, आराधना कुमारी, सुनिता कुमारी।