रांची। प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ शनिवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन समारोह में यूआईडीएआई झारखंड के निदेशक नीरज कुमार मुख्य अतिथि तथा खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के उप निदेशक निर्भय कुमार विशिष्ट अतिथि रहे।
पहले मैच में अमानत ने कारो को 2-1 से हराया। अमानत के राजा मेहंदी ने दोनों गोल किए और मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मुकाबले में दामोदर ने शंख को 2-0 से पराजित किया। बासुदेव मिश्रा और नवल किशोर ने गोल किए, जबकि बासुदेव मैन ऑफ द मैच रहे।
कोयल और भैरवी का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। मोनु कुमार और नूतन तिर्की ने गोल किए, नूतन मैन ऑफ द मैच रहीं। अंतिम मैच में गंगा ने अजय को 2-1 से हराया। शंकर ठाकुर और राजेश सिंह ने गंगा के लिए गोल किए। शंकर मैन ऑफ द मैच रहे।




