राची, झारखण्ड | सितम्बर 03, 2024 ::
भारत देश के प्रतिबद्ध संस्था दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वाधान में राँची रेलवे स्टेशन पर जोरदार तरीके से स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को उत्साहित, प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया। इससे पूर्व दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के पदाधिकारी गण द्वारा मुख्य अतिथि चंदन तिवारी को पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत किया गया।
दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को बधाई और विदाई देने के लिए मुख्य अतिथि व्हाइट पला कार्ड के सीएमडी चंदन तिवारी,वा धर्मपत्नी रीमा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्टडी विथ स्मृति के निर्देशक स्मृति ऐश्वर्या एवम दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के चेयरमैन एम,एम सिद्दीकी, निर्देशक मो अतहर अली, समाजसेवी के तौर पर प्रदीप कुमार, नेहाल अहमद, औरंगजेब खान, समेंद्र लाल, शेरखान, इत्यादि मुख्य रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए विदाई दी, तमिलनाडु के कोयंबटूर में इंडियन पारा क्रिकेट लीग गैलेक्सी कप 2024 का आयोजन 6 सितंबर से लेकर 8 सितंबर 2024 तक कोयंबटूर के 22 यट्स मैदान में खेला जाना है। जो आईपीएल तर्ज पर होगा जिसका डेमो होना है। मुख्य अतिथि चंदन तिवारी ने कहा कि झारखंड राज्य से दिव्यांग खिलाड़ियों को आईपीसीएल के मैंच में तमिलनाडु में सिलेक्शन होना और खुशी इस बात की है की दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के चेयरमैन खुद एक क्रिकेट खिलाड़ी है और साथ में अतहर अली का मेहनत है रंग लाई है वहां भी अच्छा प्रदर्शन करने के शुभकामनाएं दिए । जिससे खिलाड़ियों को काफी ताकत मिला। वाकई चेहरे में मुस्कान देखने लायक था। गैलेक्सी कप खेलने जा रहे हैं खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार, मुदस्सर खान जामताड़ा, शोएब अंसारी देवघर, बबलू सह रामगढ़,मो नजीर अंसारी, साहिबगंज मुख्य रूप से मौजूद रहें, जो अलपूजा एक्सप्रेस से रवाना हुई।




