रोहतक, हरियाणा | फरवरी। 20, 2023 :: काशी विश्वनाथ ज्योर्तिलिंग के पीठाधीश जगतगुरू श्री श्री श्री 1008 डॉ. चन्द्रशेखर शिवाचार्य 22 फरवरी को बुधवार को दोपहर एक बजे सनसिटी रोहतक में पधार रहे हैं।
उक्त जानकारी देते हुए मैेना टूरिस्ट कॉम्पलैक्स में हरियाणा राज्य परिवहन के पूर्व महाप्रबंधक कुलदीप सिंह अहलावत ने बताया कि आध्यात्मिक गुरू एवं प्रकांड विद्वान जगतगुरू डॉ. चन्द्रशेखर शिवाचार्य रोहतक की जनता को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे स्वामी जी सनसिटी के बी-42, सेक्टर-34 पर पहुंचकर आध्यात्मिक प्रवचन करेंगे। इस अवसर पर ज्योर्तिलिंग पूजा की विशेष विधि की भी जानकारी देंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. शिवाचार्य विश्वविख्यात संत हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनके अनन्य भक्तों में शामिल हैं। श्री अहलावत ने आगे बताया कि इस अवसर पर अनेक प्रमुख लोग प्रवचन सुनने आएंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।




