Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

ठण्ड के मौसम मे भी “नर सेवा नारायण सेवा” की मिशाल पेस कर रहे है ट्रस्ट के सदस्य

 

एम•आर•एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे ठण्ड के प्रकोप को देखते हुए आज सोमवार दिनांक 28 नवम्बर 2022 को 150 निर्धन लाचार असहाय विकलांग एव वृद्ध ग्रामीण महिलाओ और पुरुषो के बीच इस ठण्ड मे भी निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के सदस्य।

आज ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल की उपस्थिती मे श्री राम विवाह पंचमी दिवस के शुभअवसर पर कटहल मोड़ रोड पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के प्रांगण मे पड रही ठण्ड के मौसम को देखते हुए आज पुंदाग बस्ती, साहु चौक, मेरोंग सोरेंग,लोहरा टोली एव विभिन्न बस्तीयों से आये हुए लगभग 150 जरूरतमंद, निर्धन, लाचार, विकलांग, दिव्यांग ग्रामीणों के बीच संस्था के सदस्यों ने लगभग 150 कम्बल,150 मफलर और 150 उनी मोजा का निशुल्क वितरण किया।

नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी भंडारे के साथ साथ ठण्ड के मौसम मे कंबल, मफलर एवम उनी मोजा का भी सयुंक्त रूप से नि:शुल्क वितरण करेंगे। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राची के सदस्य।

आज की सेवा के महान कार्य मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी, सुरेश चौधरी, बिष्णु सोनी, शिवभगवान अग्रवाल,परमेश्वर साहु, चरणजीत साहु,रमेन्द्र पाण्डेय, आलोक सिंह, धीरज कुमार गुप्ता एव इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

।मानव जीवन का है यह सार। ॥तुम सेवा से पाओगे पार॥

यह सभी जनकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी। 9431108420

Leave a Reply