Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में महिलाओं के खिलाफ भेद भाव विषय पर जागरूकता पखवाड़े का आयोजन

 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 29, 2022 ::  कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में महिलाओं के खिलाफ भेद भाव विषय पर जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया गया। सत्र का उद्घाटन प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू ने किया। मौके पर सीआईटी (आर) के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ पल्लवी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान पैनल चर्चा में कार्यस्थल पर महिलाओं से लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीडन, समाज में महिलाओं के साथ विसंगति आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। सत्र को संबोधित करते हुए वूमेन सेल की मेंबर सेक्रेट्री डॉ शालिनी सिंह ने कहा की पूरे पखवाड़े के दौरान विद्वत रिसोर्स पर्सनों द्वारा विषय पर अपना व्याख्यान दिया जायेगा। उन्होंने बताया की कार्यक्रम के तहत आसपास की महिलाओं से जन संपर्क कर उन्हे इस विषय पर जागरूक करने और इसकी रोकथाम के लिए उन्हें प्रेरित करने का कार्य किया जायेगा। मौके पर महिला प्रकोष्ठ की सदस्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह, सुनीता नाथ, संगीता सिंह के अलावे संस्थान की महिला शिक्षिकाएं और कर्मी उपस्थित थे। डॉ शालिनी सिंह ने बताया की यह कार्यक्रम एआईसीटीई के निर्देश पर आयोजित किया गया है।

Leave a Reply