Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान, रांची और भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

राची,झारखण्ड  | फरवरी | 20, 2023 ::  मानवीय कल्याण को प्रोत्साहित करने तथा प्रबंधन और सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध के लिए केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान, रांची और भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस पर प्रोफेसर बासुदेब दास, निदेशक, केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान, रांची और प्रोफेसर दीपक कुमार श्रीवास्तव, भारतीय प्रबन्धन संस्थान रांची ने केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान, रांची में हस्ताक्षर किया।

एम.ओ.यू. का क्रियान्वयन डॉ. तनुश्री दत्ता, एसोसिएट प्रोफेसर और मानव संपर्क कार्यक्रम के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची में नोडल अधिकारी और डॉ. निशांत गोयल, प्रोफेसर सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकेट्री, रांची के देख रेख मे होगा।

यह समझौता ज्ञापन देश में प्रबंधन प्रशिक्षण और मानसिक स्वास्थ्य शोध में नए आयाम लाने में मदद करेगा तथा अपने में एक अनूठी पहल होगा।

यह भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के मानव संपर्क प्रोग्राम का एक हिस्सा है, जिसे 26 जनवरी 2023 को लॉन्च किया गया था । ह्यूमन कनेक्ट प्रोग्राम में ड्रम सर्कल, ह्यूमन लाइब्रेरी, वीवोल्व, पेट थेरेपी, माइंडफुलनेस और योगा, रक्तदान जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

इसका उद्देश्य समुदाय की भावना को बढ़ावा देना, मानव जुड़ाव को मजबूत करना तथा मानसिक

स्वास्थ्य को बेहतर करना है।

Leave a Reply