रांची, झारखण्ड | नवंबर | 10, 2018 :: रांची नागरिक समिति के सचिव भाजपा कार्यकर्ता एवं रेलवे के डीआरयूसीसी सदस्य संदीप नागपाल ने मुख्यमंत्री रधुवर दास को रांची कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर जो झारखंड सरकार एवं टाटा ट्रस्ट के सहयोग से बनाया जाएगा उसका शिलान्यास करने के लिए बधाई दी तथा अभार व्यक्त किया है। नागपाल ने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन एन टाटा का भी विशेष रूप से अभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से झारखंड वासियों को कैंसर जैसे खतरनाक बिमारी का इलाज करवाने के लिए दुसरे प्रदेश में नहीं जाना पड़ेगा। नागपाल ने कहा दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री रधुवर दास ने झारखंड वासियों को एक नयाम तौफा दिया है। नागपाल ने पुरे समिति की ओर से रधुवर दास का आभार व्यक्त किया है
