राची, झारखण्ड | मई | 02, 2024 :: झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कैपिटल मार्केट फाइनेंस उप समिति की बैठक चैंबर भवन में संपन्न हुई। बैठक के दौरान इस व्यापार में संलग्न डिस्ट्रीब्यूटर्स को सशक्त बनाने की आवश्यकता महसूस की गई। कहा गया कि म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स, इंश्यॉरेंस एजेंट्स, कैपिटल मार्केट के ब्रोकर या सब […]
बिज़नेस
झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स मे हुई समीक्षात्मक बैठक
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 29, 2024 :: व्यापार जगत के बीच वर्तमान में बनी हुई समस्या और उसके समाधान हेतु आज चैंबर भवन में झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की एक समीक्षात्मक बैठक हुई। गुमला और नेतरहाट में जिले के व्यापारियों की ओर से प्राप्त समस्याओं के समाधान पर कार्रवाई हेतु विभागीय अधिकारियों […]
राणीसती सुपर किंग्स और रांची वारियर्स फीमेल लगातार दूसरी बार चैंपियन
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 29, 2024 ::रांची के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स द्वारा खेले जा रहे क्रिकेट श्रंखला सी ए पी एल -2024 सौजन्य यूनाइटेड एशिया इंफ़्रा प्राइवेट लिमिटेड टॉम पॉवर्ड बाय प्रेमसंस मोटर्स में राणीसती सुपर किंग्स और रांची वारियर्स फीमेल ने लगातार दूसरी बार ख़िताब पर कब्ज़ा किया . सेमि फाइनल के पहले मैच में राणीसती सुपर किंग्स ने रांची टाईफूंस को 6 विकेट से हराया। । टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए राणीसती सुपर किंग्स ने विरोधी टीम को 68 रन पर ऑल आउट कर दिया और जवाब में 8.5 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 69 रन बना लिए । नीलेश पटेल ने 2 विकेट लिए और 10 रन बनाये । उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया . दूसरे सेमीफइनल में रांची वारियर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 12 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 123 रन बनाये । पीछा करते हुए रांची चैलेंजर्स ने 10.4 ओवर्स में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया . अक्षत जैन को उनके 37 रन एवं 1 विकेट के लिए मन ऑफ़ द मैच चुना गया। फाइनल मैच में राणीसती सुपर किंग्स और रांची चैलेंजर्स के बीच भिड़ंत हुई । सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया और 14 ओवर्स के मैच में चैलेंजर्स को 8 विकेट पर 106 रन पर रोका । चैलेंजर्स की तरफ से हरदीप मल्होत्रा ने सर्वाधिक 23 रन बनाये . जवाब में सुपरकिंग्स की टीम 8 ओवर्स में मात्र 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली . मनीष सिंह ने 26 गेंदों पर 60 रन की नॉट आउट पारी खेली । रवि कुमार ने 16 गेंदों पर 31 रन बनाये . मनीष सिंह को प्लेयर ऑफ़ थे मैच चुना गया . महिला वर्ग में खेले गए फाइनल मैच में रांची वारियर्स ने सुविधा सुपरनोवास को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया . टॉस जीतकर सुपरनोवास ने वारियर्स को बल्लेबाज़ी का आमंत्रण दिया। वारियर्स ने निर्धारित 10 ओवर्स में 3 विकेट खोकर 86 रन बनाये। जवाब में सुपरनोवास की टीम आखिरी गेंद में 2 रन से हार गयी . वारियर्स की टीम से प्रेम जालान ने 27 गेंदों पर 44 रन एवं कोमल बंसल ने 28 गेंदों पर 33 रन बनाये । सुपरनोवास की रजनी सिंह ने 32 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली । प्रेमा जालान को प्लेयर ऑफ़ थे मैच दिया गया . महिला वर्ग में प्रेमा जालान को सर्वोत्तम बल्लेबाज़ , निशा गरोदिआ को सर्वोत्तम गेंदबाज़, निशा अग्रवाल को सर्वोत्तम क्षेत्ररक्षण और रजनी सिंह को मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ़ द सीरीज दिया गया . पुरुष वर्ग में सर्वोत्तम बल्लेबाज़ विकाश अग्रवाल , सर्वोत्तम गेंदबाज़ शुभम मोदी , सर्वोत्तम क्षेत्ररक्षण अनिषेक मिश्रा और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ़ द सीरीज नीलेश पटेल को चुना गया . इस अवसर पर अतिथि के रूप में कोल् इंडिया लिमिटेड के डाइरेक्टर फाइनेंस सीए पवन मिश्रा , श्री पंकज कुमार (चीफ विजिलेंस अफसर – सीसीएल), श्री संजय सिंह, श्री राजीव रंजन, रीजनल कौंसिल मेंबर सीए मनीषा बियानी , सी ए पी एल के उपदेशक सीए रणजीत गारोडिया, संयोजक सीए कुणाल गिलानी , सह संयोजक सीए आशीष रनसरिया, सीए अनीश जैन, सीए निधि सराफ , सब कमिटी मेंबर सीए विनय विभाकर, सीए प्रवीण शर्मा, सीए विवेक शर्मा, सीए प्रशांत पाटोदिया, सीए दीपक पटेल, सीए रोहित रॉय , सीए विशाल चंद्रा , सीए निशा अग्रवाल, सीए हर्षित गोयल एवं रांची ब्रांच की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बागला, उपाध्यक्ष सीए उमेश कुमार , सचिव सीए हरेंद्र भारती, कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया , कार्यकारिणी सदस्य सीए निशात मोदी, सीए पंकज मक्कड़ एवं सीए प्रभात कुमार उपस्थित थे .
नेतरहाट में आयोजित हुई झारखण्ड चैंबर के कार्यकारिणी समिति की बैठक
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 28, 2024 :: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति की बैठक नेतरहाट में संपन्न हुई। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में रांची से 30 सदस्यों के अलावा गुमला, बंशीधर नगरउंटारी, गढ़वा, रामगढ़, गोड्डा जिले के चैंबर ऑफ कॉमर्स के […]
26 अप्रैल से शुरू होगा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रीमियर क्रिकेट लीग
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 25, 2024 :: पुरुषों का सातवां एवं महिलाओं का चौथा संस्करण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल की रांची शाखा द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाला क्रिकेट श्रंखला सी ऐ पी एल 2024 सौजन्य यूनाइटेड एशिया इंफ़्रा प्राइवेट लिमिटेड एवं पॉवर्ड बाए प्रेमसंस मोटर्स आगामी 26 अप्रैल से रांची जिमखाना क्लब के ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। अन्य प्रायोजकों में हेल्थ पार्टनर समफोर्ड हॉस्पिटल, टी -शर्ट पार्टनर – फनस्पोर्ट्स , टॉस पार्टनर – नवरत्न ज्वेलर्स एवं इनके साथ ओसम डेयरी रॉलिक आइस -क्रीम कस्सको स्टेशनर्स, माउंटेन ब्लू , हेल्थ फ्रिक्स एवं कफ्फैन्टेर्स है। ये वर्ष पुरुष वर्ग का सातवां एवं महिला वर्ग का चौथा संस्करण है। पुरुष वर्ग में 8 एवं महिला वर्ग में 4 टीमें हिस्सा ले रहे है I 26 एवं 27 को लीग मैच एवं 28 अप्रैल को सेमी फाइनल एवं फाइनल खेला जायेगा I पुरुष टीम में रांची चैलेंजर्स ,रांची वारियर्स ,राणीसती सुपरकिंग्स , रांची सुपर स्ट्राइकर्स , रांची वॉर हॉक्स , रांची टाइफूंस , रांची गरुडास एवं रांची फाइटर्स तथा महिला टीम में रांची वारियर्स,सुविधा सुपरनोवास, रांची फाइटर्स , स्काई वॉकर्स कि टीमें हिस्सा ले रही है I 24 अप्रैल को प्रतियोगिता के सुभारम्भ एवं ट्रॉफी के अनावरण के लिए जिमखाना क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक सीए कुणाल गिलानी ने प्रथम संस्करण से सातवें संस्करण तक के सफर में आये बदलाव , चुनौती एवं सी ए प्रतिभागियों में क्रिकेट के प्रति बढ़ते रूचि एवं उत्साह के बारे में बताया I कार्यक्रम के उपदेशक सी ए रणजीत गारोडिया ने बताया कि जितना उत्साह इस प्रतियोगिता में टीम के खिलाडी एवं टीम मालिक में होता है उतना ही उत्साह आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों में होता है I इसके लिए उन्होंने कार्य समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया I शुभारम्भ समारोह में सभी प्रायोजको के प्रतिनिधि उपस्थित थे I रांची से रीजनल कौंसिल मेंबर सी ए मनीषा बियानी जी ने खिलाडियों का उत्शाह बढ़ाया एवं खेल भावना के साथ खेलने एवं इस आयोजन का आनंदपूर्वक मनाने के लिए कहा I रांची शाखा कि अध्यक्षा सीए श्रद्धा बागला जी ने सभी खिलाडियों, आयोजकों एवं कार्य समिति के सदस्यों का उत्शाह वर्धन किया I धन्यवाद् ज्ञापन रांची शाखा के सचिव सीए हरेंद्र भारती जी ने दिया I इस मौके पर प्रतियोगिता के सह संयोजक सीए आशीष रणासरिया , सीए अनीश जैन एवं सीए निधि सराफ के अलावा, कार्यक्रम निदेशक सीए प्रशांत पाटोदिया, इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए उमेश कुमार, कोषध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, कार्यकारिणी सदस्य सीए निशांत मोदी, पूर्व अध्यक्षों में सीए प्रभात कुमार, सीए के सी टाक, सीए आर के कौशल, […]
कंपनी ऑडिट में यह जांचना महत्वपूर्ण कि उसपर सीएआरओ लागू होगा या नहीं – सीए कमल गर्ग
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 24, 2024 :: दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली की डायरेक्ट टैक्सेज कमिटी और ऑडिट एंड असुरेन्स बोर्ड के द्वारा द कॅव्स रांची में कंपनी ऑडिट और एमएसइ ट्रांसक्शन पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया इस सेमिनार में कंपनी ऑडिट पर उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्बोधित करते हुए नई दिल्ली के विशेषज्ञ सीए कमल गर्ग ने बताया कि कंपनी ऑडिट का उद्देश्य कंपनी की वित्तीय स्थिति, व्यवसायिक संचालन और वित्तीय प्रबंधन की सत्यता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है। कंपनी ऑडिट में ऑडिटर का काम कंपनी की लेन-देन, संदेहग्रस्त लेखांकन, और कानूनी पात्रता की जांच कर रिपोर्ट देना होता है। ऑडिट रिपोर्ट में एक ऑडिटर के लिए यह निर्धारित करना काफी महत्वपूर्ण है की जिस कंपनी का अंकेक्षण किया जा रहा है वह सीएआरओ के दायरे में आता है या नहीं। इसके लिए कम्पनी अधिनियम में इसके जो शर्तें दिए हुए हैं उसको अंकेक्षक को महत्वपूर्ण रूप से देखना जरुरी है साथ ही उन्होंने बताया कि एक ऑडिटर को अधिकतम कंपनीयों के ऑडिट के लिए संख्या भी निर्धारित किया गया। सीए कमल गर्ग ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑडिट ट्रेल के बारे में भी विस्तार से बताया कि इसके सहयोग के द्वारा हम बुक ऑफ़ एकाउंट्स में किसी भी तरह के एंट्री का अच्छी तरह से जाँच कम से कम समय में कर सकते है और उनकी त्रुटियों को पकड़ सकते हैं। सेमिनार के दूसरे तकनिकी सत्र में “इम्पैक्ट ऑफ़ सेक्शन 43ब ऑफ़ इनकम टैक्स एक्ट – एम्एसइ ट्रांसक्शन” पर बोलते हुए नई दिल्ली के विशेषज्ञ सीए मनोज मित्तल ने बताया कि वित्त अधिनियम 2023 में धारा 43 बी (एच) शामिल की गई है , जिसमें कहा गया है कि आपूर्ति की गई वस्तुओं या दी गई सेवाओं के लिए सूक्ष्म और लघु उद्यमों को दी गई कोई भी राशि उसी वर्ष में कटौती की जा सकती है यदि इसका भुगतान सूक्ष्म, लघु और मध्यम द्वारा निर्धारित समय सीमा (45 दिन ) के भीतर किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस संशोधन का उद्देश्य एमएसएमई उद्योग में कार्यशील पूंजी की कमी के मुद्दे को संबोधित करना और सूक्ष्म और लघु व्यवसायों को त्वरित भुगतान को बढ़ावा देना है। एम्एसइ ट्रांसक्शन से सम्बंधित यह सेक्शन मूल्यांकन वर्ष 2024-2025 और उसके बाद के सभी वर्ष इस परिवर्तन के अंतर्गत आएंगे, जो 1 अप्रैल, 2024 को लागू होगा। […]
चैम्बर के कार्यकारिणी की बैठक 27 अप्रैल को नेतरहाट में
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 21, 2024 :: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कस्टोडियन कमिटी की बैठक होटल कैपिटल हिल में संपन्न हुई। बैठक में शामिल सबसे वरीयतम पूर्व अध्यक्ष आर के सरावगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव परेश गट्टानी ने चैम्बर की […]
व्यापार से सम्बंधित अपार संसाधन होने के बावजूद झारखण्ड में व्यापार की कोई वृद्धि नहीं : चैम्बर
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 19, 2024 :: झारखण्ड चैम्बर की स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक उप समिति चेयरमैन संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में चैम्बर भवन में हुई | बैठक में कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी | कहा गया कि अन्य राज्यों की तुलना में झारखण्ड में व्यापार से सम्बंधित संसाधन अपार […]
लोगों की बढ़ती अपेक्षा को देखते हुए संविधान में संशोधन की आवश्यकता प्रतीत हो रही है : किशोर मंत्री
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 16, 2024 :: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संविधान उप समिति की बैठक चैंबर भवन में संपन्न हुई। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और संविधान समिति के चेयरमेन ललित केडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में पिछली आमसभा में सदस्यों की ओर से विचार के […]
गुमला में बंद हो चुके रेलवे टिकट काउंटर को फिर से खोलने की मांग : डीआरम ने जताई सहमति
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 01, 2024 :: * डीआरम के साथ चैंबर की मुलाकात * रेल यात्री सुविधा में बढ़ोत्तरी के मुद्दे पर सकारात्मक वार्ता यात्री सुविधा में बढोत्तरी के कुछ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हेतु झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स और रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा की एक सकारात्मक बैठक डीआरएम […]










