राची, झारखण्ड | मार्च | 22, 2024 :: झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के फिल्म, कला संस्कृति उप समिति के द्वारा आज चैंबर भवन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेरी आवाज मेरी पहचान के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक संगीत की प्रस्तुति से उपस्थित चैंबर सदस्यों का मनोरंजन […]
बिज़नेस
बैंको की वैधानिक अंकेक्षण में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की गाइडलाइन का अनुपालन महत्वपूर्ण – सीए केतन सैया
राची, झारखण्ड | मार्च | 22, 2024 :: दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की ऑडिटिंग एंड अस्सुरांस बोर्ड, नई दिल्ली के द्वारा बैंक ब्रांच ऑडिट पर द काव्स, रांची में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार को सम्बोधित करते हुए मुंबई के विशेषज्ञ सीए केतन सैया ने बताया कि बैंको कि वैधानिक अंकेक्षण एक दायित्वपूर्ण कार्य है और इसके लिए समय भी निश्चित रहता है जो काफी काम होता और उसी समय में हम चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को बैंको कि पुरे वर्ष के लेन देन को देखना होता है इसके लिए लिए हमें सर्प्रथम इस कार्य हेतु रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा जारी किया हुआ गाइडलाइन्स का अनुपालन जरुरी है। साथ ही इंस्टिट्यूट के द्वारा हर वर्ष बैंक ब्रांच ऑडिट से सम्बंधित किताब भी प्रकाशित किया जाता है जिसका अध्ययन इस कार्य को आसान बनती है। उन्होंने कहा कभी कभी बैंक खातों के एन पी ए होने से बचाने के लिए फर्जी इन्सटॉलमेंट के जमा और फिर उसका निकासी दिखते हैं इस कारण सितम्बर और मार्च कि हर एंट्री को ध्यानपूर्वक देखनी चाहिए। उन्होंने बैंक ऑडिट के सम्बंधित स्ट्रेटेजी और डाटा एनालिसिस की तकनिकी पर जानकारी देते हुए डेमो के माध्यम से तकनिकी और कंप्यूटर की मदद से बैंको की वैधानिक अंकेक्षण का कार्य समय बद्ध तरीके से कैसे आसानी से सम्पन्न कर सकते है | उन्होंने वैधानिक अंकेक्षण से जुड़े रिपोर्ट की फॉर्मेट एल एफ ए आर की हर कॉलम को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस सेमिनार के दूसरे तकनिकी सत्र को सम्बोधित करते हुए कानपूर के विशेषज्ञ सीए अनिल सक्सेना ने कृषि लोन से जुड़े एन पी ए पर जानकारी देते हुए बताया कि कृषि लोन किसानो को रूबी या खरीफ फसलों के लिए दिए जाता है और यदि लोन दो खरीफ या रबी फसल का सीजन जिसके लिए भी लोन लिया गया है बीत गया है और उसे बैंको के द्वारा वसूला नहीं गया है तो ऐसे लोन एनपीए के रूप में चिन्हित होंगे। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में बैंक हमें सकती है कि तीन वर्ष के बाद ही लोन एनपीए होंगे लेकिन कृषि लोन के सम्बन्ध में ऐसा नहीं है। साथ ही कृषि लोन को एनपीए घोषित करने से पूर्व हमें यह भी देखना होगा कि सरकार के द्वारा इस क्षेत्र के लिए सूखा या बाढ़ क्षेत्र घोषित तो नहीं किया हुआ या क्योंकि ऐसी स्थिति में सरकारें कृषि लोन कि वसूली में समयसीमा बढ़ा देती है। इस सेमिनार के उद्धघाटन सत्र में इस सेमिनार के विशेषज्ञ वक्तागण और रांची आस पास से इस सेमिनार में उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्बोधित करते हुए इंस्टिट्यूट कि रांची शाखा कि चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बागला ने कहा कि सेमिनार का आयोजन का उद्देश्य चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को बैंको की वैधानिक ऑडिट से सम्बंधित रिज़र्व बैंक की नई गाइडलाइन की जानकारी देना है, ताकि उन्हें इन जानकारियों की मदद से बैंको के वैधानिक अंकेक्षण में काफी सहूलियत हो सके |उन्होंने कहा कि हमें बैंको की वैधानिक अंकेक्षण के लिए काफी काम समय मिलता है लेकिन फिर भी हम तकनिकी और अपने जानकारी के बल पर समयसीमा के अंदर अच्छी तरह यह दायित्व पूर्ण कर सकते है| इस सेमिनार का संचालन सीए प्रवीण सिन्हा ने किया। इस सेमिनार के समापन में इंस्टिट्यूट क्र रांची शाखा के सचिव सीए हरेन्दर भारती ने इस सेमिनार के विशेषज्ञ वक्ताओं और काफी संख्या में उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को धन्यवाद किया। इस सेमिनार के आयोजन में इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, सी पी इ कमिटी के अध्यक्ष सीए निशांत मोदी, कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार और सीए पंकज मक्कड़ का महत्वपूर्ण योगदान था।
रांची का पहला ईद एक्सपो 28 मार्च से
राची, झारखण्ड | मार्च | 21, 2024 :: रांची में पहली बार ईद एक्सपो का आयोजन * 11 दिवसीय ईद एक्सपो का आयोजन रिसालदार शाह बाबा दरगाह मैदान * कई प्रचार गाड़ियों को हरा झंडा दिखाकर किया गया रवाना रांची : डोरंडा स्थित रिसालदार शाह बाबा दरगाह के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया गया जिसमे […]
डिजिटल युग में आइटी का उपयोग व्यवसायों की वृद्धि और सफलता का कारक : मनोज कुमार मिश्रा
राची, झारखण्ड | मार्च | 19, 2024 :: झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के आईटी उप समिति द्वारा चैंबर भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह उपस्थित थीं। बैठक का मुख्य एजेंडा कम आय वाली महिला उद्यमियों की उन्नति के […]
चैंबर भवन में कैंप के माध्यम से टेलिफोन संबधित शिकायतों का निपटारा
राची, झारखण्ड | मार्च | 14, 2024 :: वर्षों पूर्व बंद कराये गये टेलिफोन कनेक्शन के बकाया विपत्रों के भुगतान हेतु भेंजी जा रही नोटिसों से हो रही समस्या पर झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के आग्रह पर आज चैंबर भवन में बीएसएनएल द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार […]
हीरो मोटोकॉर्प ने नए मावरिक-440 और एक्सट्रीम- 125 आर मॉडल का किया अनावरण
राची, झारखण्ड | मार्च | 14, 2024 :: मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को रांची में अपनी बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिलें, मावरिक-440 और एक्सट्रीम 125आर पेश की। लोकप्रिय भारतीय अभिनेता, टेलीविजन होस्ट और गायक मियांग चांग ने चाणक्य बीएनआर के वाटिका लॉन में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। मावरिक 440 और एक्सट्रीम […]
दुबई कार्निवल मेला 15 मार्च से : बुर्ज खलीफा, ट्विन टावर होटल, बुर्ज अल अरब, अरबियन यूनिवर्सल, अरब फ्यूचर म्यूजियम की प्रतिकृति होगी आकर्षण का केन्द्र
राची, झारखण्ड | मार्च | 13, 2024 :: रांची: अशोक हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट समिति, पानीपत के तत्वाधान में पहली बार दुबई कार्निवल मेला 2024 का शुभारंभ मोराबादी मैदान में 15 मार्च को शाम 5:00 बजे किया जाएगा यह बातें आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन सहगल ने बताया। उन्होंने कहा कि आयोजन में भारत सरकार के […]
ट्रैफ़िक शहर की लाईफलाइन, इसमें सुधार जरूरी : मंत्री
राची, झारखण्ड | मार्च | 13, 2024 :: शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था पर बैठक का आयोजन राजधानी रांची में जाम की समस्या से हो रही परेशानी पर आज चैंबर भवन में ट्रैफ़िक उप समिति की बैठक हुई। उप समिति चेयरमेन मुकेश पांडे ने जाम की समस्या से ग्रसित इलाकों का क्षेत्रवार उल्लेख करते हुए, प्रशासन […]
मारवाड़ी महिला मंच, रांची शाखा द्वारा तीन दिवसीय बसंत मेला 14 मार्च से
राची, झारखण्ड | मार्च | 13, 2024 :: मारवाड़ी महिला मंच, रांची शाखा के द्वारा अग्रसेन भवन में 14, 15 एवं 16 मार्च को तीन दिवसीय बसंत मेला लगाया जाएगा । मेले में 50 स्टाल लगाए जा रहे है। इस मेले में तरह-तरह की नवीनतम डिजाइन में लड़कियों एवं महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव डिजाइन के […]
अनुसूचित जनजाति की खेती योग्य भूमि की लीज अवधि 5 से बढाकर 15 वर्षों का किया जाना हितकर होगा : कोठरी
राची, झारखण्ड | मार्च | 13, 2024 :: * वाणिज्यिक बागवानी एवं बागवानी आधारित व्यापार के विकास पर बैठक झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अहारी उप समिति, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के पदाधिकारी एवं राज्य के उद्यमी, प्रगतिशील किसान के साथ राज्य में व्यवसायिक बागवानी, बागवानी आधारभूत संरचना एवं आधुनिक मार्केटिंग के मुद्दे पर आज चैंबर […]










