राची, झारखण्ड | अप्रैल | 19, 2024 ::
झारखण्ड चैम्बर की स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक उप समिति चेयरमैन संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में चैम्बर भवन में हुई | बैठक में कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी | कहा गया कि अन्य राज्यों की तुलना में झारखण्ड में व्यापार से सम्बंधित संसाधन अपार होने के बावजूद यहाँ का व्यापार में किसी प्रकार से कोई वृद्धि नहीं देखने को मिल रही है | पर्यटन में भी अपार संसाधन होने पर भी यहाँ की स्थिति वही है | व्यापार में समुचित उत्पादकता होने के लिए कौशल का होना अतिआवश्यक है | झारखण्ड मंा कौशल विकास में बहुत ही नगण्य काम हुआ है | जिससे की उत्पादकता नहीं हो पा रही है और जो लोग बाहर जाकर सक्षम हो रहे है उसके कारण झारखण्ड प्रदेश का विकास नहीं हो पा रहा है | हमें कौशल विकास में पूरे झारखण्ड को जागरूक करने की आवश्यकता है, जिससे कि यहाँ के व्यापारियों को उनके उद्योगों में समुचित उत्पादकता मिल सके जिससे झारखण्ड की स्थिति में भी अन्य राज्यों की तरह सुधार हो सके | झारखण्ड में पर्यटन में भी अपार संभावनाएं है कुशलता न होने के कारण इसमें भी हम पिछड़ से गए है इसमें भी ध्यान देना अतिआवश्यक है जिससे पर्यटन क्षेत्र में भी विकास हो सके | इसके लिए सरकार के समन्वय बनाकर काम करने की आवश्यकता है ताकि झारखण्ड का विकास संभव हो सके |
आज की इस बैठक में चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव शैलेश अग्रवाल, कोयलांचल प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उप समिति के चेयरमैन संतोष अग्रवाल, सदस्य मनोज कुमार मिश्रा, अल्तमश आलम, संतोष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, देवनंदन उरांव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे |
* आईटी उप समिति
झारखण्ड चैम्बर की आईटी उप समिति की बैठक उप समिति चेयरमैन मनोज मिश्रा एवं अल्तमश आलम की अध्यक्षता में चैम्बर भवन में हुई | पिछली बैठक की समीक्षा करते हुए चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा ने अवगत कराया कि साइबर अवेयरनेस के लिये पत्राचार किये गए हैं तथा जल्द ही अवेयरनेस से सम्बंधित एक कार्यशाला आयोजन चैम्बर भवन में किया जायेगा | सदस्य गौरव अग्रवाल ने यह सुझाया कि सरकारी एवं निजी स्थानों में भी चैम्बर के बैनर तले एक अवेयरनेस प्रोग्राम कराने की आवश्यकता है जिससे युवा पीढ़ी के साथ साथ महिलाओं को भी जागरूक किया जा सके जिससे वह साइबर से हो रही अपराधों से बच सकें |
आज की इस बैठक में चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव शैलेश अग्रवाल, कोयलांचल प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उप समिति के चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा, अल्तमश आलम, सदस्य संतोष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, देवनंदन उरांव, अरूप नंदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे |




![people around the globe come to see the culture of jharkhand : raghubar das [ cm, jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/10/06-Raghuvar-das-464x290.jpg)