Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

सीए पंकज मक्कड़ दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के अध्यक्ष चुने गए

सीए पंकज मक्कड़ दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के अध्यक्ष चुने गए

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के पदाधिकारियों का वर्ष 2023-24 के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमे सीए पंकज मक्कड़ को रांची शाखा का अध्यक्ष, सीए श्रद्धा बागला को उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष और सीए निशांत मोदी को सचिव चुना गया | आज इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की राँची शाखा की कार्यकारिणी सदस्यों (2022-25) की मीटिंग रांची शाखा के पदेन पदाधिकारी और रीजनल कौंसिल सदस्या सीए मनीषा बियानी की अध्यक्षता में में संपन्न हुआ।

सीए पंकज मक्कड़ दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची ब्रांच के अध्यक्ष के रूप में इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाले 30वें व्यक्ति हैं। इससे पूर्व वे रांची शाखा के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और और स्टूडेंट्स कमिटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवायें दे चुके है और रांची शाखा के द्वारा आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण सेमिनार/ कांफ्रेंस और सामाजिक कार्यों में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए जे पी शर्मा, सीए प्रवीण शर्मा, सीए संदीप जालान, सीए मनीषा बियानी और सीए संजय वाधवा, सीए उत्तम जैन सहित रांची के बहुत से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने सीए पंकज मक्कड़ और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है, और साथ ही भरोसा जताया है कि उनके कार्यकाल में इंस्टिट्यूट कि रांची शाखा नई उचाइयों को छुएगा!

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए समर्थन देने के लिए वर्तमान अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार, सचिव सीए अभिषेक केडिया, कोषाध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती, कार्यकारिणी सदस्य सीए निशांत मोदी, सीए श्रद्धा बागला और सीए उमेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किये ।

Leave a Reply