Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

जगप्रीत बनी डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की कोऑर्डिनेटर :: डायरेक्टर डाॅ.परिणीता सिंह ने कहा, जगप्रीत के आने से अकादमी को मिलेगा बल

,राची, झारखण्ड  | फरवरी | 24, 2023 ::  रांची की बेटी जगप्रीत कौर डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की कोऑर्डिनेटर बनाई गईं हैं।
इस बात की सूचना डिवाइन योगा अकादमी के डायरेक्टर डा परिणीता सिंह ने दी।
डॉ परिणीता ने जगप्रीत का अकादमी में स्वागत किया और अच्छे भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा जगप्रीत के आने से अकादमी को बहुत बल मिलेगा।
ज्ञात हो कि डिवाइन योगा अकादमी विगत कई वर्षों से योग की जागरूकता के लिए कार्य कर रही है। डिवाइन योगा अकादमी का प्रयास रहा है कि योग के बारे में सही और साइंटिफिक जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

जगप्रीत ने बताया कि डिवाइन योगा अकादमी से जुड़ना उसके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है और मैं डिवाइन योगा अकादमी को ऊंचे मुकाम तक ले जाने में अपना पूर्ण सहयोग करूंगी।

बताते चलें कि जगप्रीत फिलहाल पुणे, महाराष्ट्र में रहती है। उसे आयुष विभाग द्वारा लेवल वन योगा इंस्ट्रक्टर की मान्यता प्राप्त है।
वह लेंस आई नामक न्यूज़ पोर्टल मे यंग आई के रूप में अपनी सेवा दे रही है।
इसके साथ ही जगप्रीत मान्यता प्राप्त न्यूट्रिशियन भी है और हेल्थी पिन्च नामक खुद की वेबसाइट भी चलाती है इस सबके अलावा जगप्रीत कॉर्पोरेट कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

विगत दिनों चंडीगढ़ पंजाब की रहने वाली जसलीन कौर सबरवाल को डिवाइन योगा अकादमी पंजाब का कोऑर्डिनेटर बनाया गया था।

Leave a Reply