रांची:- मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के सानिध्य में आयोजित चार दिवसीय “परंपरा” कला एवं विरासत मेले का आयोजन 30 जुलाई से 2 अगस्त तक हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में किया जा रहा है।
मेले के तीसरे दिन सायं 5 बजे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ ( रक्षा राज्य मंत्री- भारत सरकार ) एवं उदघाटन कर्ता के रूप में राधा कृष्ण किशोर (वित्त मंत्री- राज्य सरकार ) शामिल हुये।
आयोजन समिति की ओर से माननीय रक्षा राज्य मंत्री,भारत सरकार संजय सेठ व राधा कृष्ण किशोर (वित्त मंत्री- राज्य सरकार) को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया।
तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ एवम राधा कृष्ण किशोर ने मेले परिसर का भ्रमण कर महिलाओं के द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पाद एवं कई अन्य सामग्रियों का अवलोकन किया।
राधा कृष्ण किशोर ने कहा
समाज की महिलाओं के द्वारा लघु और छोटे उद्योग के माध्यम से परंपरा के इस पारंपरिक मेले में जिस तरह हजारों चीजों का यहां हम अवलोकन कर रहे है यही मारवाड़ी समाज की पूंजी ओर परंपरा है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज में एकता है एवं सम्मान देने की भावना है तभी यह परंपरा आपके बीच कायम है जब एकता हमारे बीच होगी तभी परंपरा कायम रहेगी।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा मारवाड़ी समाज ने आदर्श स्थापित किया है । पूरी दुनिया में मारवाड़ी समाज ने अपना एक स्थान बनाया है। मारवाड़ी समाज ने स्कूल, अस्पताल, मुक्तिधाम,पनशाला सेवा भाव से बनाकर मानव सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण दिया है।
यहाँ महिला लघु उद्योग के माध्यम से सुंदर मेले का प्रायोजन किया गया है इससे कई लोगो को रोजगार भी मुहैया होगा।
जैसा कि ज्ञात है मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आईं महिला उद्यमियों ने 90 से अधिक स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा की वस्तुएँ, हस्तनिर्मित उत्पाद, आभूषण, हर्बल बस्तुये ,सूती, सिल्क वस्त्रों के उत्पाद, खानपान की समुचित ब्यवस्था एवं अन्य रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। तीन दिनों से लगातार हजारों लोगो ने परंपरा मेले में पहुँच जरूरत की चीजो की भरपूर खरीददारी की ।खरीदारी के साथ-साथ लोग क्षेत्रीय शुद्ध खानपान का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं। मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यह आयोजन भारतीय कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी मंच प्रदान कर रहा है। इससे महिलाओं के स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को भी नई दिशा मिल रही है।
इसके पूर्व समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा जी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने मारवाड़ी सहायक समिति के 113 वर्ष के पूरे सामाजिक, धार्मिक कार्यो के विषयों पर जानकारी दी।इस भवन के विशाल बृक्ष को इस मुकाम में पहुचाने वाले समिति के सभी पूर्व अध्यक्षो को भी पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
साथ ही मारवाड़ी भवन में बहुउद्देशीय भवन सभागार के नवनिर्माण में जिन दानदाताओ ने अर्थ का सहयोग दिया उन सभी 25 सम्मानित सदस्यों को आज इस आयोजन में मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर श्री संजय सेठ और राधा कृष्ण किशोर जी ने सम्मानित किया ।
आयोजकों ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा स्थानीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
परंपरा संस्था ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी करें तथा उनके आत्मनिर्भर भारत के अभियान को मजबूती प्रदान करें।
मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा सचिव विनोद जैन प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भारतीय ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार के साथ मेले में पहुँचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बनें।
आयोजन से जुड़े प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भरतिया मुख्य संयोजक विनीता सिंघानिया, मोनिका गोयनका, प्रियंका जैन, संयोजक खुशबू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शिखा जैन अग्रवाल ,सुनीता लाठ द्वारा मेले की ब्यवस्था बेहतर और सुंदर बनाने का भरपूर प्रयास किया है।
मंच का संचालन ललित पोद्दार ओर धन्यबाद सचिव विनोद जैन ने किया।
इस अवसर पर मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के पूर्व सांसद महेश पोद्दार पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल,पवन पोद्दार, ललित पोद्दार,कमल केडिया,किशन पोद्दार, मुकेश काबरा,मनोज चौधरी, रमन बोड़ा,कौशल राजगढ़िया, नारायण पटवारी,अजय डीडवानिया, कमल शर्मा, निर्मल बुधिया,प्रमोद सारस्वत, पवन बजाज, आनंद पंसारी, संजय विजयवर्गीय दिनेश सहित कई सदस्य उपस्तिथ थे।




