Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

झारखंड भवन, नई दिल्ली में मनी धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस

रांची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 15, 2021 :: धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड भवन, नई दिल्ली में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

माननीय मुख्य न्यायाधीश रवि रंजन, झारखंड उच्च न्यायालय, माननीय न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद, झारखंड उच्च न्यायालय एवं श्री मस्त राम मीणा, भाप्रसे, स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आजादी की लड़ाई में उनकी भूमिका को प्रेणादायक बताया।

इस अवसर पर झारखंड भवन के अन्य अधिकारी एंव कर्मचारी भी उपस्थित थे|

Leave a Reply