रांची, झारखण्ड | नवम्बर | 15, 2021 :: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर रांची स्थित कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल श्री रमेश बैस, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय जनजातीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जी किशन रेड्डी, मंत्री श्री चंपई सोरेन सहित कई सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
