Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

जैन मंदिर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

 

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 13, 2022 ::  भगवान महावीर जन्म कल्याणक सप्ताह चल रहा है। आज 13 अप्रैल प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम जैन मंदिर अप्पर बाजार में संपन्न हुए। रक्तदान शिविर मैं 41 यूनिट ब्लड इकट्ठा हुए, जिसमें 9 लोग ऐसे थे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। नागर मल मोदी सेवा सदन के ब्लड बैंक की टीम पूरी तैयारी के साथ व्यवस्था में लगी थी।
जागरूकता अभियान में 27 बच्चों ने भाग लिया और अपनी कला से पोस्टर्स बनाकर जमा किए।  जागरूकता अभियान प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 7 के विजेता रहे ओजस्वी पाटनी और अनन्या जैन, वही कक्षा 8 से 12 के विजेता रहे दृष्टि पाटनी और वेधा बेनाडा।
स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया और दंत चिकित्सक डॉक्टर दिशा नारनोली द्वारा सलाह पाया। डॉ लूना पैथ लैब द्वारा फुल बॉडी चेकअप करवाया जा रहा था और भगवान महावीर मेडिका अस्पताल द्वारा आई टेस्टिंग बहुत ही अच्छे तरीके से हो रहा था।
जीतो झारखंड, जीतो लेडीस विंग और जीतो यूथ विंग के कार्यकर्ता का भरपूर सहयोग दे रहे थे श्री दिगंबर जैन समाज, श्री श्वेतांबर जैन समाज, जैन सेवा केंद्र, जैन ज्योति जैन, महिला जागृति, जैन युवा जागृति, कनेक्टिंग होप्स, अन्य दानम, टीम हेल्प और रांची मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता जो पूरे समय वहां पर मौजूद थे।
कार्यक्रम में उपस्थित थे प्रदीप जैन ,पायल जैन, प्रियंका जैन ,मंजुला जैन, विनीता सेठी, सरोज पंड्या, राजकुमार रामपुरिया, विनय नाहटा, देवेश ,अनिमेष विवेक दस्सानी ,अरिहंत, राजेश पिंचा मनोज गंगवाल, सुभाष विकायका संजय पाटनी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी जीतो झारखंड के मुख्य सचिव अनंत जैन ने दी है।

Leave a Reply