Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

खादी बोर्ड के सीईओ ने महोत्सव को लेकर इनफ्लुएंसर मीट की :: मांगी सभी से राय

राची,झारखण्ड  | दिसंबर  | 26, 2022 ::  मोराबादी मैदान में होने जा रहा है वर्ष का सबसे बड़ा महोत्सव जिसे लेकर कारीगर दिन-रात साज सज्जा में जूटे हैं और यह तैयारी अब अंतिम चरण में आ पहुंची है। 28 दिसंबर को लगने वाले राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का परिसर अब धीरे-धीरे गुलज़ार लगने लगा है। जिस तरह की तैयारियां मैदान में देखने को मिल रही है उतनी ही तैयारियां झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोउद्योग बोर्ड के ऑफिस में भी देखी जा सकती है। 28 दिसंबर 2022 को इस महोत्सव का उद्घाटन समारोह है और राज्य के मुखिया श्री हेमंत सोरेन द्वारा इसका उद्घाटन किया जाना है।
जिसे लेकर विभाग द्वारा विभिन्न तरह की तैयारियां की जा रही है।

खादी बोर्ड के सीईओ ने महोत्सव को लेकर इनफ्लुएंसर मीट की जंहा फैशन डिजाइनर भी रहे शामिल

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े इसे लेकर खादी बोर्ड के सीईओ श्री राखाल चन्द्र बेसरा ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट की ।
यह वो इनफ्लुएंसर है जो फेसबुक ,इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अच्छे फैन फॉलोइंग रखते हैं और उनके वीडियोस के लाइक लाखों में होते हैं। श्री बेसरा ने मीटिंग के दौरान महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोग कैसे जुड़ेंगे इस पर इन सभी से राय मांगा। मीटिंग के दौरान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और फैशन डिजाइनर ने अपनी-अपनी राय दी और कहा हमारे सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से हम समय-समय पर पोस्ट किया करेंगे। ताकि ज्यादा संख्या में लोगों तक जानकारी पहुंचे और वे राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में शिरकत कर पाएं ।

 

Leave a Reply