आलेख़ खेल लाइफस्टाइल

शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है योग : अर्चना

रांची , झारखण्ड | जून | 21, 2020 ::
शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है
इस कोरोना महामारी के समय में मैंने योग को अपने दिनचर्या में शुमार कर रखा है।मैं तो योगा कर ही रही हूं साथ-साथ मैंने अपने पति को भी योगा के लिए प्रेरित किया। मेरे बेटे को भी मैं योग कराती हूं और साथ ही साथ योग शिक्षिका के रूप में लोगों को योग करा रही हूं ।योग शारीरिक , मानसिक और अंतर मन की शांति के लिए अच्छा होता है। और योग में सिर्फ आसन ही नहीं बल्कि प्राणायाम और ध्यान भी शामिल होना चाहिए। इस कोरोना वायरस संकट के दौरान यदि योग किया जाए तो वह तनाव और अवसाद के लक्षणों को काफी हद तक घटाया जा सकता है।

अर्चना सचदेवा

Leave a Reply