Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

गंभीर बीमारी है एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस, अगर पसलियां प्रभावित हों तो गहरी सांस लेना हो सकता है मुश्किल : डॉ. अजीत कुमार सुरीन

राची, झारखण्ड | मार्च | 14, 2024 ::
बीते कुछ समय से देश भर में ऑर्थोपेडिक समस्याओं में इजाफा हुआ है। लोगों में ऑस्टियोआर्थराइटिस, रुमेटीइड गठिया, सोरियाटिक गठिया, गाउट व अन्य मामलों में वृ‌द्धि हुई है। कई बार लोगों को आभास होता है कि उनके घुटने में दर्द हो रहा है। हड्डियों में दर्द है, लेकिन न तो वे डॉक्टर के पास आते हैं और न ही समय पर इसका इलाज कराते है। मामूली परेशानी बड़ा रूप लेकर सामने आने लगता है और परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए हड्डी से संबंधित दर्द को कभी भी नजरअंदाज न करें। ये बातें अपोलो भुवनेश्वर में सेवा दे रहे प्रसिद्ध रुमेटोलॉजिस्ट डॉ. अजीत कुमार सुरीन ने हरमू रोड़ स्थित प्रॉमिस हेल्थ केयर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में हड्डी से जुड़ी कई बीमारी के कारण लोग परेशान हैं। इनमें से प्रमुख है एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस। इसे एक्सियल स्पोंडिलोआर्थराइटिस के रूप में भी जाना जाता है, एक सूजन वाली बीमारी है, जो समय के साथ, रीढ़ की हड्डी में कुछ हड्डियों, जिन्हें कशेरुक कहा जाता है, इसके जुड़ने का कारण बन सकती है। यह संलयन रीढ़ की हड्डी को कम लचीला बनाता है और इसके परिणामस्वरूप झुकी हुई मुद्रा हो सकती है। यदि पसलियां प्रभावित हों तो गहरी सांस लेना मुश्किल हो सकता है।

मरीजों को मिले अच्छा और सस्ता इलाज

अर्थराइटिस के मरीजों को काफी महंगी जांच, महंगी दवाओं के क्रम से गुजरना पड़ता है। इसकी सरल और सस्ती विकल्प ढूंढ़ने की अत्यंत आवश्यकता है। प्रॉमिस हेल्थ केयर में डॉ. अजीत कुमार सुरीन का यहीं प्रयास रहता है कि मरीजों को अच्छा और सस्ता इलाज मिले। यहीं डॉ. सुरीन को सफलता की ऊचाईयों पर पहुंचा रहा है।

डॉ. अजीत कुमार सुरीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्थराइटिस और एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी बीमारियों के बारे प्रमुखता से बात की और मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

 

Leave a Reply