Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लातेहार में लड़कियों के बीच योगासन प्रतिस्पर्धा

राची, झारखण्ड  | मार्च |  09, 2025 ::

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लातेहार जिला योगासना खेल संघ द्वारा नवोदय विद्यालय बाजकुम लातेहार में लड़कियों के बीच योगासन प्रतिस्पर्धा कराया गया।‌ प्रतियोगिता मे विद्यालय के लगभग सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला योगासना के सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं के बीच पांच आसन कराया गया। जिसमें हस्तपादासन, उष्ट्रासन, वक्रासन, वृक्षासन और उत्थान पद्मासन आसन करायें गये। प्रतियोगिता में ३०० छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रेमसिला कुमारी,दुसरा स्थान शोर्या कुमारी और तीसरा स्थान सेम उरांव ने लिया। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार सिंह, लातेहार जिला योगासना खेल संघ के संरक्षक बलिराम सिंह, खेल शिक्षक करण कुमार, शिझिका वर्षा बाख्ला और सभी शिक्षक उपस्थित रहे हैं। बच्चों को विद्यालय प्राचार्य और खेल संघ प्राइज दिया गया। साथ ही बच्चों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण और खेल पर चर्चा किया गया।

 

Leave a Reply