Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

अंडर 15 रैंकिंग टूर्नामेंट में झारखंड के आदित्य कुमार गौरव, बने भारत के नंबर वन पहलवान के साथ झारखण्ड ने जीतै चार कांस्य

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 02, 2022 :: दिनांक 31 मार्च से 2 अप्रैल तक, पटना बिहार में आयोजित  अंडर-15 National Ranking  कुश्ती प्रतियोगिता 2022 में झारखंड जेएसएसपीएस के आदित्य कुमार गौरव ने इतिहास रचते हुए 52 केजी ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया इसके साथ ही उक्त प्रतियोगिता मे 4 और पहलवानो ने झारखंड के झोली में डाला कास्य पदक

आकाश कुमार महतो-कांस्य पदक
विकास कश्यप-कांस्य पदक
स्नेहा कुमारी कांस्य पदक एवं सिमरन विल्सन मिंज-कांस्य पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया।

प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता रही कि इस प्रतियोगिता के प्रत्येक वजन भार मे पूरे भारत देश से 100=100 से भी अधिक पहलवानों ने भाग लिया,और हर वजन भार में 100 से अधिक पहलवान होने के कारण यह कुश्ती काफी लंबे समय तक रात्रि 01 बजे के बाद झारखंड के पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त कर एक स्वर्ण के साथ चार कांस्य पदक जीता।

झारखंड के पहलवानों के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ एवं जेएसएसपीएस के तमाम अधिकारी एवं पदाधिकारी के साथ झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष-भोला नाथ सिंह महासचिव-रजनीश कुमार कोषाध्यक्ष-बबलू कुमार, अभिभावक के रवि कुमार (IAS) ,विजय शंकर सिंह, विजय प्रताप सनातन,मनोज कोनवेगी , सुरजीत झा ,अरविंद सिंह, महादेव उरांव,अजीत भगत,धर्मेंद्र सिंह ,उपेंद्र सिंह,प्रकाश कुमार सिंह, नवल कुमार वर्मा,नीरज कुमार पांडे, अजीत सिंह, अनिल यादव, राजीव रंजन (भीम ) मधु तिर्की,दिलीप कुमार, पप्पू कुमार साहू, ने उन्हें शुभाशीष दिए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply