Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

नेशनल रैपिड चेस चैंपियनशिप : पच्चीस प्रतिभागियों को कुल चार लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप मे दी गई

राची, झारखण्ड  | मार्च |  22, 2025 ::

सरला बिरला विश्वविद्यालय में हो रहे ‘नेशनल रैपिड चेस चैंपियनशिप 2024-25’ के तीसरे दिन ग्यारहवें चक्र की समाप्ति के बाद प्रथम स्थान पर काबिज जीएम इनियन पीए (तमिलनाडु) को पुरस्कार स्वरूप 75,000 रुपए, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले जीएम प्रणेश एम (तमिलनाडु) को 60,000 रुपए, तृतीय स्थान पर जीएम निखिल (रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड) को 50, 000 रुपए, चौथे स्थान पर जीएम दीप्त्यान घोष (आरएस पीबी) को 40,000 रुपए और पांचवां स्थान हासिल करने वाले जीएम के. वेंकटरमण (आंध्र प्रदेश) को 30,000 रुपए की ईनामी राशि मिली।

इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पच्चीस प्रतिभागियों को कुल चार लाख रुपए की राशि दी गई। सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, कुलसचिव श्रीधर डांडीन, ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिंह समेत आयोजन संयोजक मनीष कुमार, सचिव नवजोत अलंग ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समारोह में कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रभात , दीपक, संतोष, अशोक सिंह समेत चीफ आर्बिटर श्रीवत्सन आर, फेयर प्ले खिलाड़ी अनुपम भट्टाचार्य, पूर्णिमा एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

विवि के प्रतिकुलाधिपति माननीय बिजय कुमार दलान एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह मुख्य संरक्षक डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

Leave a Reply