Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मॉर्निंग ग्रुप ने जीएल चर्च कॉम्प्लेक्स में लगाया योग शिविर ::  संरक्षक हाजी हलीम ने कहा लगातार होते रहेगें इस तरह के कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 04, 2022 :: मॉर्निंग ग्रुप के तरफ से जीएल चर्च कॉम्प्लेक्स में जगदीश सिंह के द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया।

इस मौके पर जगदीश सिंह ने अपने संबोधन में बताया की किस तरह लोग अपने दैनिक जिंदगी में स्वस्थ रह सकते हैं। लोगों को योग की जानकारी दी तथा योग के टिप्स भी बताए।

इस मौके पर मॉर्निंग ग्रुप के संरक्षक हाजी हलीम और अध्यक्ष अकीलूर रहमान ने जगदीश सिंह का स्वागत किया।

मॉर्निंग ग्रुप की तरफ से योग गुरु जगदीश सिंह को शॉल और मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।

मोहम्मद हलीम ने इस मौके पर कहा की इस तरह का कार्यक्रम मॉर्निग ग्रुप के तरफ से लागातार होते रहेगें।

इस प्रशिक्षण शिविर में मॉर्निंग ग्रुप के मेंबर नेहाल अहमद ,मोहम्मद शाहिद, प्रिंस ,नसीम अख्तर ,रिजवी ,मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद मुस्तकीम आलम, नेहाल अहमद ,नफीस अख्तर, कुकु भाई आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply