राची, झारखण्ड | नवम्बर | 07, 2022 ::
राँची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग एवं ज्योतिर्विज्ञान विभाग में सत्र 2022-24 के प्रथम समसत्र आरम्भ करने के लिए एक परिचयात्मक सभा का आयोजन हुआ |
जिसमें विभागाध्यक्षा प्रो० अर्चना कुमारी दुबे ने छात्रों का स्वागत करते हुए संस्कृत में नानाविध सम्भावनाओं से परिचय कराया तथा सर्वतोभावेन समुन्नति हेतु शुभकामनाएँ दी |
आयोजन में डॉ० मधुलिका वर्मा, डॉ० उषा टोप्पो, डॉ० श्रीप्रकाश सिंह, डॉ० भारती द्विवेदी, डॉ० धीरेन्द्र कु० दुबे, श्री एस० घोषाल, जागन्मय विश्वास और मुरारी मण्डल विभागीय शिक्षक उपस्थित हुए।
सभा का सञ्चालन धर्मवीर आर्य ने किया |




