Breaking News Latest News कैंपस

अदानी इन्डस्ट्रीज ने कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के  17 विद्यार्थियों का कैंपस सलेक्शन किया

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 03, 2022 :: देश की प्रतिष्ठित अग्रणी व्यवसायिक समूह अदानी इन्डस्ट्रीज ने अपने सीमेंट इकाईयों एसीसी व अंबुजा सीमेंट के लिए कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी,आर) के कुल 17 विद्यार्थियों का कैंपस सलेक्शन किया है। चयनित सभी विद्यार्थियों की ज्वाइनिंग नव वर्ष के शुरुआती माह में होगी। चयनित सभी वर्ष 19/23 तथा 18/22 सत्र के विद्यार्थी हैं, जिनका जॉब लोकेशन झारखंड में ही होगा। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ केपी दत्ता ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन जेडी, पर्सनल इंटरव्यू लिखित परीक्षा के बाद हुआ है। शुरूआती दौर में विद्यार्थियों को 3. 45 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। तथा इनकी डिजिग्नेशन बिजनेस डेवलपमेंट इंजीनियर (ऑफ रोल) होगा। चयनित विद्यार्थियों में अब्दुल शौकीब, अभिषेक राज, अदवित्य ईशान तिर्की,आलोक कुमार, अशोक महतो, चितरंजन महता, एहसान अख्तर, ज्ञानदेव कुमार, हरिओम यादव, जन्मज्य महतो, कुमारी निकिता, प्रवीण कुमार वारला,राहुल रॉय, रमन कुमार शर्मा, राजा आफरी, सुधांसु पॉल एवं सुमन कुमार का नाम शामिल है। कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर गालिब अयूबी ने सफल चयनित विद्यार्थियों को लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा। मौके पर प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू मुख्य रूप से उपस्थित थे। कैंब्रिज ग्रुप के डायरेक्टर फाइनेंस पी के सेन ने गर्व जताते हुए विद्यार्थियों का आह्वान कर कहा कि वे मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें। आपका भविष्य बेहतर हो संस्था इसमें कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। यह जानकारी संस्था के प्रेस सचिव धर्मेंद्र तिवारी ने दी।

Leave a Reply