जवानों
Latest News झारखण्ड

जवानों के पराक्रम से हम जल्द ही झारखंड को उग्रवाद मुक्त कराने में सफल होंगे : रघुवर दास [ मुख्यमंत्री, झारखण्ड ]

रांची, झारखण्ड । नवम्बर | 04, 2017 ::  हमारे वीर सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों का इतिहास वीरता, शौर्य व बलिदान की गौरवपूर्ण गाथा से भरा पड़ा है। देश की सीमाओं की सुरक्षा हो या आंतरिक सुरक्षा हमारे वीर जवानों के हाथ यह सुरक्षित है। आतंकवाद-उग्रवाद से निपटने में भी जवानों का शौर्य हमारे लिए गर्व का विषय है। अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद होनेवाले जवान अमर हो जाते हैं। झारखंड की धरती भी वीर सपूतों की धरती रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहीं। श्री दास जी झारखंड-बिहार द्वारा आयोजित एक शाम जवानों के नाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद समाप्त करने की दिशा में बेहतरीन काम किया है। इन्हीं जवानों के पराक्रम से हम जल्द ही झारखंड को उग्रवाद मुक्त कराने में सफल होंगे।

जवानों

उन्होंने कहा कि अपने पराक्रम के साथ ही जवानों ने अपनी कला का भी प्रदर्शन कर सभी को मुग्ध कर दिया है। आज मीडिया भी सैनिकों के कठिन परिस्थिति वाले जीवन से आम लोगों को अवगत कराने का सराहनीय काम कर रही है। जी ग्रुप इसमें काफी आगे है। इस तरह के आयोजनों से जवानों का भी हौसला बढ़ता है। आज के ही दिन पहला परमवीर चक्र दिया गया था। आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी उपद्रवियों के साथ वीरता से लड़ते हुए शहीद सोमनाथ शर्मा को यह सम्मान दिया गया था।

जवानों

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह, कल्याण मंत्री श्रीमती लुईस मरांडी, स्वास्थ्य मंत्री श्री रामचंद्र चंद्रवंशी, खेल मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी, शिक्षा मंत्री श्रीमती नीरा यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री संजय कुमार, सुरक्षाबलों के वरीय अधिकारीगण, जवान, उनके परिजन व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply