Breaking News Latest News

झारखंड स्टेट स्क्वैश क्लोज्ड चैंपियनशिप का फाइनल 24 अप्रैल को

 

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 23, 2022 ::  झारखंड स्क्वैश रैकेट संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट क्लोज्ड चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को बाॅयज और गल्र्स ने हिस्सा लिया। संघ के संयुक्त सचिव वरुण कुमार एवं उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में बाॅयज अंडर 11 ग्रुप के देवांश अग्रवाल ने दीविक केडिया को, बाॅयज अंडर 11 ग्रुप के वेदांत अग्रवाल ने अद्वैत अग्रवाल को, बाॅयज अंडर 13 ग्रुप के रेवांत पटेल ने ओम वरेण्यम को, बाॅयज अंडर 13 ग्रुप के निलाय्ामानी सिंह ने रचित केडिया को हराया। वहीं, गल्र्स अंडर 13 ग्रुप के आद्या बुधिया ने प्रिशा अग्रवाल को, गल्र्स 13 ग्रुप के ब्रिया शर्मा ने वैया सरावगी को, बाॅयज अंडर 15 ग्रुप के विराज गुप्ता ने सक्षम अग्रवाल को, बॅयाज अंडर 15 ग्रुप के जय आर्या ने विराज जयसवाल को, वोमेन्स ग्रुप के श्वेता बुधिया ने वान्या सिंह को, वोमेन्स ग्रुप के कृषा जालान ने कीर्ति वर्मा को, मेन्स ग्रुप के शिवेश कनोई ने भागवत महतो को एवं मेन्स ग्रुप के किशन जयपाल सिंह ने सिकंदर पाण्डेय को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल प्रतियोगिता रविवार को रांची क्लब लिमिटेड के स्क्वैश कोर्ट में होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीपीएस स्कूल के प्राचार्य रामकुमार सिंह मौजूद रहेंगे। समापन समारोह दोपहर दो बजे होगा। यह जानकारी समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी ने दी।

Leave a Reply