राची, झारखण्ड | मार्च | 13, 2025 ::
रांची के दरभंगा हाउस परिसर में यूनाइटेड कोल वर्कर्स और सीपीआई कार्यकर्ताओं का संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से एटक के राज्य सचिव अशोक यादव एवं सीपीआई के जिला सचिव अजय सिंह उपस्थित रहे । सभी कर्मचारियों को होली के हार्दिक बधाई दी और कहा कि सभी लोग सद्भावपूर्वक होली मनाए । रंगों का त्यौहार सबके जीवन को खुशहाली के रंग से भर दे। इस अवसर पर मजदूर नेता चंदेश्वर सिंह,ज्योति कुमार, सरिता तिर्की रोशनी कुमारी,रोशनी खलको, सीमा देवी , अनीता कुमारी,लक्ष्मी देवी ,शोभा देवी सहित सैकड़ों कर्मचारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे




