Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड राष्ट्रीय

रांची के पांच वर्षीय विवान शौर्य ने राष्ट्र स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

रांची, झारखण्ड |  नवम्बर  | 09, 2020 :: रांची के रहने वाले पांच वर्षीय विवान शौर्य ने रास्ट्रीय प्रतियोगिता में रांची का परचम लहराया है | विवान ने गणेश उत्सव के अवसर पर डिजाईन फाइन आर्ट्स अकादमी चेन्नई द्वारा राष्ट्र स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार जीता है | विवान रांची के जे वी एम श्यामली स्कूल में नर्सरी का छात्र है | ऑनलाइन आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों को गणेश जी पे आधारित चित्र बनानी थी | विवान के पिता और गुरु चित्रकार धनंजय कुमार इस अवसर पर काफी गौरव्वान्वित महसूस कर रहे हैं | उन्होंने कहा की विवान का रुझान पेंटिंग और क्रिएटिविटी के तरफ बचपन से ही रहा है | विवान ने 2 वर्ष से ही पेंटिंग करना शुरू कर दिया था और लॉक डाउन के समय 50 से अधिक पेंटिंग्स बना चूका है | विवान की माता रजनी कुमारी ने कहाँ की इस प्रतियोगिता में देश भर के हजारो बच्चों ने भाग लिया था और विवान को प्रथम स्थान मिलना हम सब और कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है | इसी प्रतियोगिता में दुसरे एवं तीसरे स्थान पे अगरतला. त्रिपुरा के छात्रों से स्थान पाया एवं चौथे स्थान पे ठाणे महारास्ट्र के एक छात्र ने जगह बनाया |

 

Leave a Reply